WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया, DC की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स चमकी

Delhi Capitals vs Mumbai Indians : विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में DC की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने नाबाद 51 रन की पारी खेली।

Follow : Google News Icon  
Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women
दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया | Image: X/WPL

Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women : विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का 13वां मैच मंगलवार, 20 जनवरी को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। यह मैच वडोदरा के बीसीए क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले मुंबई को बैटिंग करने का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 154 रन का स्कोर खड़ा किया। 

155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 19 ओवर में हासिल कर लिया। दिल्ली की तरफ से जेमिमा रोड्रिग्स ने सबसे अधिक नाबाद 51 रनों की पारी खेली। रोड्रिग्स के अलावा, दिल्ली की तरफ से लिजेल ली ने भी शानदार 46 रन की पारी खेली। इस मैच को दिल्ली ने 7 विकेट से जीत लिया है।

कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने खेली शानदार पारी

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच में दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने तबातोड़ अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने नाबाद 51 रन की धमाकेदार पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 5 चौका और एक  छक्का भी लगाए। वहीं, लिजेल ली ने 46 रनों की पारी में 7 चौके और 1 छक्के लगाए।

मुंबई की तरफ से नैट साइवर-ब्रंट ने खेली अर्धशतीय पारी

मुंबई की तरफ से नैट साइवर-ब्रंट ने तबातोड़ अर्धशतीय पारी खेली। उन्होंने 45 गेंदों में शानदार 65 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के भी लगाए। ब्रंट के अलावा, सबसे अधिक मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 41 रन की पारी खेली। उन्होंने 33 गेंदों में 7 चौके की मदद से 41 रन बनाए। हालांकि, दोनों की पारी मुंबई की हार से नहीं बचा पाई।

Advertisement

श्री चरणी ने चटकाए सबसे अधिक विकेट

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने सबसे अधिक 3 विकेट अपने नाम किए। श्री चरणी ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। वहीं, नंदनी शर्मा और मारिज़ैन कप्प ने 1-1 विकेट लिए। 

ये भी पढ़ें: IND vs NZ T20: नागपुर T20 मैच में भारत को पटखनी दे चुका है न्यूजीलैंड, आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी?
 

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड