RCB ने स्मृति मंधाना और MI ने हरमनप्रीत कौर को किया रिटेन, दोनों की कीमत में जमीन-आसमान का फर्क

WPL 2026: वूमेन प्रीमियर लीग 2026 शुरू होने में अभी बहुत समय है, लेकिन उससे पहले ही प्रीमियर लीग की टीमों में कई खिलाड़ी को रिटेन और रिलीज कर दिया है। रिटेन और रिलीज की लिस्ट में सबसे अधिक चर्चा स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर की हो रही है। दोनों की कीमत में जमीन-आसमान का फर्क है।

Follow : Google News Icon  
wpl 2026 harmanpreet kaur and smriti mandhana both are retained and price
RCB ने स्मृति मंधाना को और MI ने हरमनप्रीत कौर को किया रिटेन | Image: X/RCB

Women's Premier League 2026: वूमेन प्रीमियर लीग 2026 अभी होने में बहुत समय है, लेकिन उससे पहले ही RCB से लेकर MI आदि कई फ्रेंचाइजी ने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। खबरों के अनुसार इस बार  RCB (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) ने करीब 4 खलाड़ियों को रिटेन किया है। जी हां, RCB ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना के अलावा, अन्य 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। RCB के अलावा, MI (मुंबई इंडियंस) ने भी 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। मुंबई ने भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के अलावा, अन्य 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। विश्व विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना की कीमतों में जमीन-आसमान का फर्क देखा जा सकता है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

स्मृति मंधाना को 3.5 करोड़ में किया रिटेन

स्मृति मंधाना की बात करें तो RCB (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) ने उन्हें 3.5 करोड़ में रिटेन किया है। खबरों के अनुसार स्मृति के अलावा, ऋचा घोष को 2.75 करोड़ के साथ अफ्रीकी की एलिसा पेरी को 2 करोड़ और श्रेयांका पाटिल को 60 लाख रुपये में रिटेन किया है।

हरमनप्रीत कौर को 2.5 करोड़ में किया रिटेन

स्मृति मंधाना के बाद विश्व विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर की बात करें तो मुंबई इंडिनस में उन्हें 2.5 करोड़ में रिटेन किया है, यानी मंधाना से 1 करोड़ कम में ही रिटेन किया है। खबरों के अनुसार मुंबई ने नेट सिल्वर ब्रंट को 3.5 करोड़ के अलावा, हेली मैथ्यूज को 1.75 करोड़ और अमनजोत कौर को 1 करोड़ में रिटेन किया है।

ये भी पढ़ें: 'मैं ये अपने किसी खास को दूंगा', रोहित शर्मा ने शेयर किया मजेदार VIDEO; ठहाका लगाकर हंसते दिखे 'हिटमैन'
 

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड