'मैं ये अपने किसी खास को दूंगा', रोहित शर्मा ने शेयर किया मजेदार VIDEO; ठहाका लगाकर हंसते दिखे 'हिटमैन'

Rohit Sharma: रोहित ने एक कैफे में मुंबई इंडियंस के सहायक फिजियोथेरेपिस्ट अमित दुबे को पेन दिया। पेन से झटका लगने पर मुंबई इंडियंस के फिजियो थोड़ी देर के लिए चौंक गए। इस मजाक को देखकर सभी हंस पड़े और हंसी का ठहाका लग गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rohit Sharma
दोस्तों के साथ रोहित शर्मा | Image: Rohit Sharma/Insta

Rohit Sharma: भारती क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा अपने दोस्तों के साथ कई बार मजाकिया चीजें करते हुए नजर आते रहे हैं। उनके कई सारे ऐसे ही वीडियो सामने आते रहते हैं। 'हिटमैन' को आप अधिकतर दोस्तों के साथ हंसते-खेलते ही देखेंगे। इस बीच रोहित शर्मा का एक और वीडियो सामने आया है। 

जी हां, पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ एक हल्का-फुल्का मजाक/प्रैंक किया। शाना के नाम से मशहूर, भारतीय क्रिकेटर की मैदान के बाहर की हरकतें लोगों का दिल जीत रही हैं क्योंकि वह सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो के जरिए अपनी असलियत जाहिर करते हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद रोहित शर्मा ने खुद को एक पारिवारिक व्यक्ति के रूप में प्राथमिकता दी है, क्योंकि वह अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ शानदार समय बिता रहे हैं।

रोहित शर्मा ने इलेक्ट्रिक प्रैंक पेन से धवल कुलकर्णी को चौंकाया

रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक प्रैंक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ शॉक पेन से प्रैंक करते नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में, रोहित को एक पेन दिया जाता है और पूछा जाता है, "रो, क्या आप ऑटोग्राफ दे सकते हैं?"
जवाब में रोहित शर्मा ने कहते हैं, "इस पेन से नहीं। मैं इस पेन के बारे में जानता हूं। अभी दिखाता हूं, मैं इसे किसी बहुत खास व्यक्ति पर इस्तेमाल करूंगा।" मतलब कि उन्होंने पेन को लेकर कहा कि मैं ये अपने किसी खास को दूंगा।

रोहित ने एक कैफे में मुंबई इंडियंस के सहायक फिजियोथेरेपिस्ट अमित दुबे को पेन दिया। पेन से झटका लगने पर मुंबई इंडियंस के फिजियो थोड़ी देर के लिए चौंक गए। इस मजाक को देखकर सभी हंस पड़े और हंसी का ठहाका लग गया। 

Advertisement

'शाना के सामने चालाक नहीं बनने का'

इंस्टा पर रोहित के इस वीडियो पर कई सारे फैंस की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शाना के सामने चालाक नहीं बनने का। किसी ने कहा है कि वह (अमित) रोहित के सच्चे दोस्त हैं। कई लोग दिल तो कई लोग हंसने वाली इमोजी से साथ भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

ये भी पढ़ें - IND vs AUS: चौथे टी20 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से रौंदा, शुभमन गिल का बल्ला गरजा, तो इस बॉलर ने कंगारुओं की तोड़ी कमर

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड