स्मृति मंधाना की RCB बनी WPL चैंपियन, तो मां ने उड़ाया पलाश का मजाक? इंटरनेट पर आई रिएक्शन की बाढ़

Smriti Mandhana RCB wins WPL 2026: स्मृति मंधाना ने अपनी कप्तानी से दूसरी बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की ट्रॉफी जिताई है।

Follow : Google News Icon  
Smriti Mandhana RCB wins WPL 2026
Smriti Mandhana RCB wins WPL 2026 | Image: instagram

Smriti Mandhana RCB wins WPL 2026: स्मृति मंधाना ने अपनी कप्तानी से दूसरी बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की ट्रॉफी जिताई है। RCB के फैंस खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे हैं। उनकी जिंदगी में ये खुशी तब आई है जब वो सिंगर-कंपोजर पलाश मुच्छल से शादी टूटने के बाद काफी भावनात्मक दौर से गुजर रही थीं। 

स्मृति मंधाना की RCB ने दिल्ली कैपिटल्स को करारी हार देते हुए WPL 2026 का खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने 41 गेंद में 87 रनों की शानदार पारी खेली थी और अपनी टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया। अब सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है जिसकी माने तो, RCB की जीत के बाद स्मृति की मां ने उनके एक्स-मंगेतर पलाश का मजाक उड़ाया है।

स्मृति मंधाना की मां ने किया पलाश मुच्छल को रोस्ट?

बीते कुछ महीनों से पलाश मुच्छल लगातार सोशल मीडिया नेटिजंस के निशाने पर हैं। उनपर ऐसा आरोप है कि सिंगर ने शादी से ठीक एक रात पहले स्मृति मंधाना को “चीट” किया था। हालांकि, बाद में पलाश ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था। फिर भी क्रिकेटर के फैंस उनके हाथ धोकर पीछे पड़ गए हैं। ऐसे में जब RCB दूसरी बार चैंपियन बनी, तो पलाश एक बार फिर ट्रोलिंग का शिकार हो गए। इसमें कथित तौर पर स्मृति मंधाना की मां भी शामिल हो गई हैं।

सोशल मीडिया पर एक मीम काफी वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि कैसे स्मृति मंधाना ने सामने वाली टीम द्वारा फेंकी गई सभी गेंदों में पलाश की शक्ल देखी थी, इसलिए उन्होंने हर गेंद को धो डाला। अब इस मीम को कथित तौर पर क्रिकेटर की मां स्मिता मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर रीपोस्ट किया था। उनके इस कदम से नेटिजंस भी हैरान रह गए थे। हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है।

Advertisement
Smita Mandhana shared a post roasting Palash Muchhal.

स्मृति मंधाना की मां को फैंस ने बताया ‘savage’ 

जैसे ही स्मृति मंधाना की मां के इस कथित पोस्ट का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ तो सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई। किसी ने कहा कि ‘आंटी तो बड़ी कूल निकली’, तो अन्य यूजर ने लिखा- ‘यकीन नहीं हो रहा कि स्मृति मंधाना की मां ने इसे रीपोस्ट किया है’। एक ने ये भी लिखा- ‘अब तो आंटी ने भी कंफर्म कर दिया कि वाकई पलाश ने स्मृति को धोखा दिया था’।

ये भी पढ़ेंः 6 साल का रिश्ता टूटने पर भी स्मृति मंधाना ने नहीं हारी हिम्मत, दूसरी बार RCB को बनाया चैंपियन, फिर ट्रॉफी संग गर्व से दिए पोज

Advertisement
Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड