
6 साल का रिश्ता टूटने पर भी स्मृति मंधाना ने नहीं हारी हिम्मत, दूसरी बार RCB को बनाया चैंपियन, फिर ट्रॉफी संग गर्व से दिए पोज
RCB Wins WPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से धूल चटाते हुए दूसरी बार विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की ट्रॉफी उठा ली। इस साल की जीत कप्तान स्मृति मंधाना के लिए ज्यादा खास रही।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
स्मृति मंधाना के लिए पिछले कुछ महीने दर्द भरे रहे। उनकी कंपोजर-सिंगर पलाश मुच्छल संग शादी कैंसिल हो गई जिनके साथ वो पिछले लगभग 6 साल से रिलेशनशिप में थीं। पलाश हर अचीवमेंट में स्मृति के साथ खड़े रहे।
Image: instagram
हालांकि, इस बार जब स्मृति ने इतिहास रचते हुए दूसरी बार अपनी टीम RCB को WPL की ट्रॉफी जिताई, तो उनका सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम उनके साथ नहीं था लेकिन कप्तान को उनके करोड़ों फैंस का प्यार जरूर मिला है।
Image: @royalchallengers.bengaluru/instagramAdvertisement
अब स्मृति मंधाना ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के बाद WPL 2026 की ट्रॉफी के साथ पोज दिए हैं। वो मैदान पर बैठकर बड़े ही स्वैग और स्टाइल के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।
Image: instagram
स्मृति फूली नहीं समा रही। RCB की पूरी टीम ने WPL 2026 का खिताब जीतने के बाद रात भर पार्टी की थी। वो ये सेलिब्रेशन डिजर्ब भी करते हैं। RCB ने लगातार तीन जीत हासिल की। इसमें IPL की ट्रॉफी भी शामिल है।
Image: @royalchallengers.bengaluru/instagramAdvertisement
स्मृति मंधाना ने अब WPL 2026 की ट्रॉफी के साथ अपनी ढेर सारी तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की हैं जिनके साथ कप्तान लिखती हैं- "Ee sala kuda cup namdu"
Image: instagram
खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल ने भी RCB की जीत का क्रेडिट कप्तान स्मृति मंधाना को दिया है और कहा कि वो बीते कुछ महीने बहुत सी चीजों से गुजरी हैं। ऐसे में मंधाना के लिए ये जीत और भी स्पेशल बन गई है।
Image: @royalchallengers.bengaluru/instagram
बता दें कि RCB की कप्तान स्मृति ने अपने बल्ले का जादू चलाते हुए 41 गेंद में शानदार 87 रनों की पारी खेली थी। वहीं, जॉर्जिया वोल ने उनके साथ मिलकर 165 रनों की साझेदारी में 54 गेंदों में 79 रन बनाए थे।
Image: instagram