अपडेटेड 2 December 2024 at 23:26 IST

उत्तराखंड नेशनल गेम्स में 32 मुख्य और चार प्रदर्शनी खेल शामिल होंगे

उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक होने वाले राष्ट्रीय खेलों के 38वें सत्र में 32 मुख्य और चार प्रदर्शनी खेलों का आयोजन किया जाएगा।

Follow : Google News Icon  
uttarakhand national games will include 32 main and four exhibition sports
उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों में 32 मुख्य और चार प्रदर्शनी खेल शामिल होंगे | Image: National Games

उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक होने वाले राष्ट्रीय खेलों के 38वें सत्र में 32 मुख्य और चार प्रदर्शनी खेलों का आयोजन किया जाएगा जिसमें योगासन और मल्लखंभ भी शामिल हैं।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और उत्तराखंड राज्य ओलंपिक संघ (यूएसओए) के बीच 2014 में हस्ताक्षरित मूल सहमति पत्र (एमओयू) के अनुसार इन खेलों के दौरान 34 खेलों का आयोजन होना है।

हालांकि आईओए की अध्यक्ष पीटी उषा और खेलों की तकनीकी संचालन समिति (जीटीसीसी) ने हाल में अपनी बैठक में 32 मुख्य खेलों और चार प्रदर्शनी खेलों को स्वीकृति दी।

उषा ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों के भारत में पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरह के खेलों को बढ़ावा देने में एक ऐतिहासिक प्रतियोगिता साबित होने की उम्मीद है।’’

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘कलारीपयट्टु, योगासन, मल्लखंभ और राफ्टिंग जैसे प्रदर्शनी खेलों को शामिल करना भारत की समृद्ध विरासत का सम्मान करने और खिलाड़ियों के लिए नए अवसरों को प्रोत्साहित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’

मुख्य खेलों में एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, हॉकी, निशानेबाजी और कुश्ती जैसे सभी बड़े खेल शामिल हैं।

Advertisement

राफ्टिंग और केरल की मार्शल आर्ट कलारीपयट्टु दो अन्य प्रदर्शनी खेल हैं। 

ये भी पढ़े- कोहली और रोहित का शिकार करने वाला खिलाड़ी गिरफ्तार, मैच फिक्सिंग का आरोप; क्रिकेट जगत में सनसनी

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 2 December 2024 at 23:26 IST