IND vs ZIM T20: श्रेयस अय्यर कप्तान, जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में पंजाब किंग्स के 4 धुरंधर शामिल, एक सबसे खतरनाक
IND vs ZIM T20: बीसीसीआई ने जिंबाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। टीम में आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स के चार धुरंधरों को टीम में जगह मिली हैं, जिनमें से एक खुद कप्तान श्रेयस अय्यर हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

Team India Squad For Zimbabwe Tour: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार, 6 जून को जिंबाब्वे दौरे के लिए टी20 भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। भारत और जिंबाब्वे के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज 23 जुलाई से 26 जुलाई के बीच हरारे में खेला जाएगा।
जिंबाब्वे दौरे के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया, जबकि उप-कप्तान तिलक वर्मा को बनाया गया है। इस नए टीम में कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। वहीं, इस टीम में आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स (PBKS) के चार धुरंधरों को टीम में जगह मिली हैं, जिनमें से एक खुद कप्तान श्रेयस अय्यर भी हैं।
यश ठाकुर और सूर्यांश शेडगे टीम में
आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर तो खुद टीम इंडिया का कमान संभाल रहे हैं। उनके नेतृत्व में जिंबाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में पंजाब किंग्स के ही तेज गेंदबाज यश ठाकुर और ऑलराउंडर बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे को शामिल किया गया है। हालांकि, दोनों ही खिलाड़ियों को आईपीएल 2026 में अधिक मौके नहीं मिले थे।
प्रभसिमरन सिंह पहली बार सीनियर टीम में
पंजाब किंग के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को पहली बार सीनियर टीम में शामिल किया है। साल 2023 से प्रभसिमरन आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए लगातार रन बनाते आ रहे हैं। वहीं, आईपीएल सीजन 2026 में उन्होंने 14 मुकाबलों में 510 रन बनाए। आईपीएल में प्रभसिमरन सिंह को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। ऐसे में अगर जिंबाब्वे दौरे में उनकों मौका मिलता है, तो तहलका मचा सकते हैं।
Advertisement
जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत की टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।
जिम्बाब्वे दौरे का पूरा शेड्यूल
- पहला टी20-23-जुलाई
- दूसरा टी20 मैच-25-जुलाई
- तीसरा टी20 मैच-26 जुलाई