राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने श्रीलंका के खिलाफ खेली तूफानी पारी, लगाए 10 छक्के-चौके, कर रहे टीम इंडिया में एंट्री की तैयारी?

IND vs SL U19: टीम इंडिया अंडर-19 के लिए राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार पारी खेली, जिसके दम पर टीम इंडिया ने 285 रन का स्कोर खड़ा किया। हालांकि, भारत को हार का सामना करना पड़ा।

rahul dravid son anvay dravid ind vs sri lanka
राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय की तूफानी पारी, जड़ दिए 10 छक्के-चौके | Image: Social Media

IND vs SL U19: सोमवार, 6 जून को टीम इंडिया अंडर-19 बनाम श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनऑफिशियल वनडे मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 285 रन बनाए, जिसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को संभाला। 

इस मैच में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज और कप्तान यशवर्धन चौहान महज 6 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद सागर विरक भी महज 4 रन ही बनाए। इसके बाद अन्वय द्रविड़ और अर्जुन राजपूत ने टीम के लिए शानदार पारी खेली और टीम को 285 के स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि, अंत में इस मैच में भारत को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

अन्वय द्रविड़ ने खेली शानदार पारी

इस मैच में जब टीम इंडिया अंडर-19 को शुरुआती झटके लगे तो उसके बाद क्रीज पर राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ आए। उन्होंने टीम को संभलाते हुए महज 76 गेंदों में ताबड़तोड़ 87 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 चौका और एक छक्के लगाए। उन्होंने अपनी टीम को अपने पिता 'द वॉल' की तरह संभालने की कोशिश की।

अर्जुन राजपूत भी चमके

अन्वय द्रविड़ के अलावा, मध्यक्रम के बल्लेबाज अर्जुन राजपूत ने भी अपनी टीम के लिए उपयोगी पारी खेली। उन्होंने 81 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौका और एक छक्का लगाया। हालांकि, अन्वय द्रविड़ और अर्जुन राजपूत, दोनों की पारी टीम इंडिया को हार से नहीं बचा सकीं।

Advertisement

मैच का पूरा लेखा-जोखा

टीम इंडिया अंडर-19 बनाम श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरे अनऑफिशियल वनडे में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 47.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 285 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया की तरफ से सबसे अधिक अन्वय द्रविड़ ने 87 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने 48 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। श्रीलंका की तरफ से दिमांता महाविताना ने नाबाद 155 रनों की पारी खेली।

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: शाम 7 बजे नहीं, अब इतने बजे खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड तीसरा टी20 मैच; नोट कर लें वैभव के धमाल की नई टाइमिंग
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड