T20 World Cup: 'भारतीय खिलाड़ियों के बल्ले में लगी है...', भारत पाकिस्तान मैच से पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी ने लगाया बड़ा आरोप, फिर दी ये सफाई
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 संयुक्त रूप से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जा रहा है। इस बीच भारतीय खिलाड़ियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले बैट को लेकर एक चर्चित खिलाड़ी ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
- खेल समाचार
- 3 min read

Bhanuka Rajapaksa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 संयुक्त रूप से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जा रहा है। भारत ने इस मेगा इवेंट में अपना पहला मैच जीत लिया है। वहीं, मेजबान श्रीलंका ने भी अपने पहले मैच में आयरलैंड को 20 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप का आगाज किया है।
भारत अपना अगला मुकाबला 12 जनवरी को दिल्ली में नामीबिया के साथ खेलेगा तो वहीं, श्रीलंका अपना दूसरा मैच गुरुवार को ओमान (SL vs OMN) के खिलाफ खेलेगा। इस बीच श्रीलंका के बल्लेबाज भानुका राजपक्षे ने भारतीय टीम पर बहुत बड़ा गंभीर आरोप लगाया है।
भानुका राजपक्षे ने भारतीय बल्लेबाजों द्वारा इसस्तेमाल किए जाने वाले बैट पर सवाल खड़ा किया है, जिसके बाद टी20 वर्ल्ड कप में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा 'उनके बल्ले में अधिक पावर होती है और अन्य किसी के बल्ले में नहीं होती है। ऐसा लगता है कि बल्ले में रबड़ की अतिरिक्त परत का इस्तेमाल किया गया है।'
भानुका राजपक्षे ने लगाया गंभीर आरोप
श्रीलंकाई खिलाड़ी भानुका राजपक्षे ने भारतीय खिलाड़ियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले बल्ले को लेकर आरोप लगाते हुए चौकने वाला बयान दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा 'भारतीय बल्लेबाज जिन बल्लों का इ्स्तेमाल करते हैं, वे ज्यादा पावर वाले होते हैं। ऐसा लगता है कि उनके बैट में रबड़ की अतिरिक्त परत का इस्तेमाल किया गया है। भारतीय खिलाड़ियों के पास जो बल्ले है, वे हमारे यहां मिलने वाले बेस्ट बल्लों से कहीं बेहतर हैं। ये बल्ले तो दूसरे खरीद भी नहीं सकते।'
भानुका राजपक्षे ने दी सफाई
इस मुद्दे पर भानुका राजपक्षे ने सफाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके लिखा 'इंटरव्यू में मेरी बातों को लेकर मैं स्पष्टीकरण देना चहता हूं। इसे गलत समझा गया और शायद ट्रांसलेंसन में मतलब भी बदल गया। मेरा पॉइंट तारीफ करने का था। भारतीय क्रिकेट काफी एडवांस है। सिस्टम से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर और इक्विपमेंट के स्टैंडर्ड तक। उनका बल्ला दुनिया में सबसे बेहतरीन है। मैं अपनी बातों से और क्लियर तरीके से रख सकता था।'
Advertisement
भानुका राजपक्षे के बयान से खड़ा हुआ नया विवाद
श्रीलंकाई खिलाड़ी भानुका राजपक्षे के इस बयान के बाद क्रिकेट जगत में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई फैंस भानुका द्वारा बोली गाई बात को बेतुका बता रहे हैं। वहीं, कुछ लोग संभावित बैट टैंपरिंग का भी मामला बता रहे हैं। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी ने आईसीसी (ICC) के समक्ष कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। भारतीय टीम और बीसीसीआई ने भी इस पर कोई प्रतिक्रिया जाहिर की है।
2024 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया का खेल बदला
2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से भारत ने अपने खेलने को तरीके को बदला है। अब टीम का खिलाड़ी पहले ही गेंद पर आक्रामक करते हैं। खासकर, भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज पहले ही गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश करते हैं। अभिषेक शर्मा से लेकर ईशान किशन या सूर्यकुमार से लेकर हार्दिक तक पहली ही गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश करते हैं। आज टी20 में भारतीय टीम पावर-हिटिंग के लिए जानी जाती है।