T20 World Cup: भारत के खिलाफ मैच खेलने में नखरे दिखाने वाली पाकिस्तान की दुर्दशा! श्रीलंका में मेहमान नवाजी का सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक, VIDEO
T20 World Cup 2026: 'ड्रामेबाज' पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने सभी मैच श्रीलंका में खेल रही है। इस बीच पाकिस्तान टीम की मेहमान नवाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- खेल समाचार
- 2 min read

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से ही हो चुका है। यह वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है। इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान अपना पूरा मैच श्रीलंका में खेलने वाला है। पाकिस्तान 10 फरवरी को अमेरिका से श्रीलंका में कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में भिड़ने वाला है।
इस बीच पाकिस्तान बनाम अमेरिका मैच से अधिक पाकिस्तान टीम की मेहमान नवाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तान टीम के ठहरने की व्यवस्था दिखाई जा रही है। इस वीडियो को लेकर कई फैंस पाकिस्तान टीम की खूब मजाक उठा रहे हैं। कई फैंस ने मजाकिया कमेंट्स भी किए हैं।
पाकिस्तान टीम की मेहमान नवाजी का वीडियो वायरल
पाकिस्तान टीम की मेहमान नवाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि पाकिस्तान टीम को जिस जगह ठहराया गया है, वह अंतरराष्ट्रीय टीम के स्तर की नहीं लगती। इस वीडियो को देखकर कई फैंस पाकिस्तान की टीम पर तंज कसते हुए भी नजर आए।
वीडियो का कैप्शन है मजेदार
पाकिस्तान टीम की मेहमान नवाजी का वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति ने कैप्शन में लिखा 'कोलंबो में श्रीलंका और आईसीसी की ओर से पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को मिली "मेहमान नवाजी" किसी टीम होटल जैसी कम और सीमेंट फैक्ट्री से काम खत्म करके घर लौट रहे मजदूरों जैसी ज्यादा लग रही है।' वहीं, एक यूजर ने कॉमेंट में लिखा ‘ घर पे बुलाकर जलील किया।’
Advertisement
भारत-पाकिस्तान मैच पर सस्पेंस खत्म
भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले हाई-वोल्टेज मैच को लेकर भी पाकिस्तान ने अब यू-टर्न ले लिया है। पहले बहिष्कार की गीदड़भभकी देने वाला पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच खेलने को लेकर तैयार हो गया है। पिछले कई हफ्तों से जारी खींचतान के बाद आईसीसी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच बातचीत के बाद पाकिस्तान ने कहा हम मैच खेलेंगे।