T20 World Cup: मुस्तफिजूर रहमान बना चिंगारी, पाकिस्तान ने लगाई आग... बांग्लादेश को ढाल बना PCB ने रची साजिश; यू-टर्न लेने की Inside Story
T20 World Cup: T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर मंडराया संकट अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है। इस बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने पाकिस्तान को भारत के साथ खेलने को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है।
- खेल समाचार
- 3 min read

T20 World Cup: T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर चल रहा ड्रामा अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है। 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मैच को लेकर बहिष्कार की धमकी देने वाला पाखंडी पाकिस्तान ने आखिरकार यू-टर्न ले लिया और भारत के खिलाफ मैच खेलने को राजी हो गया है।
बांग्लादेश के समर्थन में उतरा पाकिस्तान ने आईसीसी ने सामने कुछ शर्ते रखते हुए आखिरकार यू-टर्न ले लिया। इस बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने पाकिस्तान के सामने गिड़गिड़ाते हुए आग्रह किया कि भारत के साथ आपको मैच खेलना चाहिए।
बीसीबी ने एक अधिकारी बयान जारी करते हुए भारत के साथ मैच खेलने को लेकर पाकिस्तान से आग्रह किया है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर कैसे पाकिस्तान ने अचानक से यू-टर्न मार लिया। आइए पाकिस्तान के यू-टर्न मारने की इन्साइड स्टोरी के बारे में जानते हैं।
पीसीबी ने पाकिस्तान से किया आग्रह
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की तरफ से 9 फरवरी को सोशल मीडिया एक्स जो प्रेस रिलीज किया गया उसके मुताबिक बीसीबी के प्रेसिडेंड अमिनुल इस्लाम ने पाकिस्तान से आग्रह करते हुए लिखा 'मैं पाकिस्तान से आग्रह करना हूं पूरे क्रिकेट इकोसिस्टम के फायदे के लिए 15 फरवरी को भारत के खिलाफ आईसीसी T20 वर्ल्ड कप का मैच खेलें।'
Advertisement
कैसे हुआ विवाद की शुरुआत?
आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के बाद इस पूरे विवाद की शुरुआत हुई। पहले मुस्तफिजुर को आईपीएल से रिलीज किया गया, जिसके बाद बांग्लादेश ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलने से इनकार दिया और मैच को श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग करने लगा। इसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश को बाहर का रास्ता दिखा दिया और स्कॉटलैंड को विश्व कप में शामिल कर लिया। इसके बाद पाकिस्तान बांग्लादेश के सपोर्ट में खड़ा हो गया। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच न खेलने को लेकर बहिष्कार करने लगा। हालांकि, अब पाकिस्तान ने यू-टर्न ले लिया है।
पाकिस्तान के यू-टर्न लेने की Inside Story क्या?
पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ खेलने को लेकर यू-टर्न लेना एक ड्रामा से कम नहीं है। पाकिस्तान सरकार ने प्रेस रिलीज जारी कर अपने यू टर्न के फैसले की वजहें बताई। पाकिस्तान सरकार ने यह कहा कि उन्होंने ग्लोबल क्रिकेट के लिए और श्रीलंका और बांग्लादेश का ख्याल रखते हुए मैच खेलने के लिए अपना मन बनाया।
Advertisement
हालांकि, पाकिस्तान ने यह भी कहा कि बांग्लादेश के अलावा, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात के अनुरोधों को देखने और समीक्षा के बाद भारत के खिलाफ मैच खेलने का निर्णय लिया। इधर एक अन्य कहानी है कि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को प्रेस रीलीज करने को कहा। जिसके बाद पीसीबी ने कल देर रात एक प्रेस रीलीज करते हुए पाकिस्तान से आग्रह किया कि आप भारत के साथ मैच खेलिए।
बीसीबी के लिए कोई जुर्माना या प्रतिबंध नहीं
भारत-पाकिस्तान के बढ़ते विवाद और बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप के बाहर होने को लेकर आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) राहत दी है। आईसीसी ने एक प्रेस रीलीज करते हुए कहा 'इस बात पर सहमति बनी है कि मौजूदा मामले के संबंध में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर कोई वित्तीय, खेल संबंधी या प्रशासनिक दंड नहीं लगाया जाएगा।
इसके अलावा आईसीसी ने कहा 'बांग्लादेश आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2031 से पहले आईसीसी के किसी आयोजन की मेजबानी करेगा।'