T20 World Cup: 'भारत को हराना आसान नहीं होगा क्योंकि...', भारत-पाकिस्तान महामुकाबला से पहले पूर्व कैप्टन सौरभ गांगुली ने कर दी भविष्यवाणी

T20 World Cup: T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर मंडराया संकट अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है। बहिष्कार की धमकी देने वाला पाकिस्तान ने आखिरकार यू-टर्न ले लिया और 15 फरवरी को भारत के साथ मैच खेलेगा।

Follow : Google News Icon  
Sourav Ganguly prediction before india vs pakistan match
भारत-पाकिस्तान महामुकाबला से पहले पूर्व कैप्टन सौरभ गांगुली ने कर दी भविष्यवाणी | Image: Social media

T20 World Cup: पिछले कई हफ्तों से T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर चल रहा ड्रामा पूरी तरह समाप्त हो चुका है। 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मैच को लेकर बहिष्कार की धमकी देने वाला पाकिस्तान ने आखिरकार यू-टर्न ले लिया। 

1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने घोषणा की थी कि वह वर्ल्ड कप के अन्य मैच तो खेलेगा, लेकिन बांग्लादेश के 'सम्मान' में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगा। इसके बाद आईसीसी ने पीसीबी (PCB) को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की सलाह दी, लेकिन पाकिस्तान अड़ा रहा। इसके बाद दो दिन पहले ही लाहौर में ICC की बैठक के बाद पाकिस्तान ने तीन शर्त रखते हुए यू-टर्न ले लिया। 

पाकिस्तान के यू-टर्न लेने के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली का बड़ा बयान आया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा 'भारत को हराना आसान नहीं है। आइए जानते हैं पाकिस्तान को लेकर सौरभ गांगुली और क्या-क्या कहा।

भारत को हराना आसान नहीं होगा-सौरव गांगुली

15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मैच को लेकर पाकिस्तान के यू-टर्न लेने को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान और बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच की पुष्टि करने पर कहा 'अच्छा होगा। वर्ल्ड कप का बड़ा मैच है टीवी के लिए भी बड़ा मैच है। 15 तारीख को मैच है तो देखेंगे और भारत को हराना आसान नहीं होगा। भारत बहुत अच्छी टीम है।'

Advertisement

पीसीबी ने बांग्लादेश के समर्थन में लिया था स्टैंड

पाकिस्तान ने शुरुआत में भारत के खिलाफ मैच न खेलने का फैसला बांग्लादेश के समर्थन में लिया था। बांग्लादेश बाद में टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया,लेकिन पाकिस्तान का ड्रामा शुरू रहा। बांग्लादेश के बाहर होते ही पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ न खेलने का ड्रामा करता और अंत में कुछ शर्ते रखते हुए यू-टर्न मार लिया। 

ये भी पढ़ें: ENG vs NEPAL: T20 वर्ल्ड कप में नेपाल का बेहतरीन प्रदर्शन देख डेल स्टेन ने कर दी ये पेशकश, युवराज सिंह ने भी बांधे तारीफों के पुल
 

Advertisement
Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड