अपडेटेड 8 February 2026 at 21:56 IST

ENG vs NEPAL: T20 वर्ल्ड कप में नेपाल का बेहतरीन प्रदर्शन देख डेल स्टेन ने कर दी ये पेशकश, युवराज सिंह ने भी बांधे तारीफों के पुल

England vs Nepal: टी20 विश्व कप 2026 ग्रुप सी के बेहद रोमांचक मुकाबले में नेपाल की चुनौती से निपटते हुए इंग्लैंड ने अंत में 4 रन से मैच को जीत लिया। इंग्लिश टीम को अंतिम गेंद पर जीत हासिल हुई। इस मैच में नेपाल ने शानदार प्रदर्शन किया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कई विदेशी खिलाड़ियों ने नेपाल को बधाई भी दी है।

Follow : Google News Icon  
yuvraj singh to dale steyn was thrilled by Nepal excellent performance in t20 world cup
T20 वर्ल्ड कप में नेपाल का बेहतरीन प्रदर्शन | Image: Social media

England vs Nepal T20 World Cup: क्रिकेट में किस गेंद पर खेल पलट जाए, यह कहना किसी के लिए आसान नहीं होता है। रविवार, 8 फरवरी को इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच खेला गया मैच कुछ इसी तरह का रहा। वैसे तो वर्ल्ड क्रिकेट में नेपाल की टीम इंग्लैंड के सामने कहीं नहीं ठहरती है, लेकिन नेपाल ने जिस तरह से इंग्लैंड के सामने खेल का प्रदर्शन किया, उसे देखकर ऐसा लगा कि नेपाल कोई साधारण टीम नहीं है।

नेपाल को आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 रन की जरूरत थी, लेकिन पांच ही रन बना सके। इंग्लैंड ने 4 रन के मामूली अंतर से जीत हासिल की। यह मैच आखिरी ओवर तक चला और एक समय ऐसा लगा कि नेपाल की टीम टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर कर देगी।

इस मैच में रोहित पौडेल की टीम ने अंग्रेजों के पसीने छुड़ा दिए। नेपाल के शानदार प्रदर्शन को देखकर क्रिकेट जगत के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने नेपाल की तारीफ करने से अपने आप को रोक नहीं सके। नेपाल के बेहतरीन प्रदर्शन को देखर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन से लेकर युवराज सिंह जमकर तारीफ की है।

टीमें इसी तरह आगे बढ़ती हैं और चैंपियन बनती हैं-युवराज सिंह

इंग्लैंड के खिलाफ नेपाल के शानदार प्रदर्शन से गदगद हुए भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने एक्स पर लिखा 'नेपाल को बहुत सम्मान। उन्होंने विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक का सामना किया, आखिरी गेंद तक डटे रहे और दिखाया कि विश्वास और दृढ़ संकल्प क्या कर सकते हैं। टीमें इसी तरह आगे बढ़ती हैं और चैंपियन बनती हैं। क्रिकेट जगत देख रहा है।

Advertisement

मैं आपकी सेवा में हाजिर हूं-डेल स्टेन

नेपाल के शानदार प्रदर्शन पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने एक्स पर लिखा 'नेपाल! अगर आपको कभी भी मेरी सेवाओं की आवश्यकता हो, तो मैं आपकी सेवा में हाज़िर हूँ। आगे बढ़ते रहो, आगे बढ़ते रहो और आगे बढ़ते रहो।

नेपाल अविश्वसनीय-आर अश्विन

भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर आर अश्विन भी नेपाल के प्रदर्शन से खूब गदगद हुए। उन्होंने एक्स पर लिखा नेपाल से अविश्वसनीय। वे निस्संदेह उभरते हुए क्रिकेट देशों में से सर्वश्रेष्ठ में से एक हैं। अपार क्षमता और विकास की अपार संभावनाएं।'

Advertisement

4 रन से चूक गई नेपाल की टीम

184 रन का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम महज 4 रन से चूक गई। नेपाल की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 180 ही बना पाई। नेपाल की तरफ से दीपेन्द्र सिंह ऐरी ने सबसे अधिक 44 रन की पारी खेली। दीपेन्द्र के अलावा, रोहित 39 रन और लोकेश ने भी 39 रन बनाए। हालांकि, अंत में नेपाल की टीम 4 रन से हार गई।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रन से हराया, जैसे-तैसे अंग्रेजों ने बचाई इज्जत
 

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 8 February 2026 at 21:56 IST