मलिक से तलाक के बाद कौन कर रहा सानिया मिर्जा को ‘हील’? टेनिस स्टार का आया दिल, लिखा- आई लव यू

Sania Mirza: सानिया मिर्जा ने कुछ महीने पहले ही पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से खुला ले लिया था जिसका खुलासा उन्होंने हाल ही में किया है।

Follow : Google News Icon  
sania mirza
सानिया मिर्जा | Image: instagram

Sania Mirza: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इन दिनों एक्टिव होकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं। कभी वह अपने बेटे इजहान पर प्यार लुटाती हैं तो कभी स्पोर्ट्स इवेंट की झलक फैंस के साथ शेयर करती हैं। हालांकि, इस बार का पोस्ट थोड़ा ज्यादा स्पेशल है। इस बार, सानिया ने अपनी लाडली बहन अनम मिर्जा (Anam Mirza) के साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं और अपने दिल की भावनाएं लिखी हैं।

सानिया मिर्जा ने कुछ महीने पहले ही पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik Sania Mirza Divorce) से खुला ले लिया था जिसका खुलासा हाल ही में उन्होंने किया है। दरअसल, शोएब ने 20 जनवरी को पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद (Sana Javed) के साथ अपने निकाह की तस्वीरें शेयर कर सबको चौंका दिया। तब सानिया के पिता ने खुलासा किया कि सानिया ने शोएब से खुला लेते हुए पहले ही अपने रिश्ते को खत्म कर दिया था।

सानिया मिर्जा ने बहन अनम के लिए किया स्पेशल पोस्ट

सानिया मिर्जा अपनी बहन अनम के साथ काफी प्यारा बॉन्ड शेयर करती हैं। दोनों हमेशा सुख दुख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं। अब जब सानिया अपनी निजी जिंदगी में इतने महीनों से परेशानियों का सामना कर रही हैं तो ऐसे में अनम कैसे उन्हें अकेला छोड़ देती। अब इसी लव और सपोर्ट का आभार जताते हुए सानिया ने उनके लिए एक स्पेशल एप्रिसिएशन पोस्ट किया है जो वायरल हो गया है।

सानिया ने अनम के साथ तीन तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें से पहली मिरर सेल्फी है। जबकि बाकी दोनों ट्रैवलिंग के दौरान ली गई हैं। इनके साथ सानिया कैप्शन में लिखती हैं- “बहन की सराहना करते हुए एक पोस्ट.. अपनी चलो या मरो, सबसे अच्छी दोस्त, विश्वासपात्र, मुझे हील करने वाली, मेरी समस्या सुलझाने वाली… आई लव यू”।

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar)

क्या करती हैं अनम मिर्जा?

आपको बता दें कि अनम मिर्जा एक फैशन डिजाइनर हैं जो लेबल बाजार डॉट कॉम नाम की एक कंपनी चलाती हैं। ये कंपनी मुंबई और हैदराबाद में काफी पॉपुलर है। अनम मिर्जा इस कंपनी की फाउंडर और सीईओ भी हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः मलिक से तलाक के बाद टूटी नहीं हैं सानिया मिर्जा, रेड ड्रेस में एक्स पार्टनर के साथ जमकर मनाया जश्न

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड