मलिक से तलाक के बाद टूटी नहीं हैं सानिया मिर्जा, रेड ड्रेस में एक्स पार्टनर के साथ जमकर मनाया जश्न
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा हाल ही में अपने एक्स टेनिस पार्टनर रोहन बोपन्ना की पार्टी में पहुंचे जहां उनका लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Sania Mirza: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक (Shoaib Malik) से तलाक के बाद भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपने पुराने दोस्त रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) के साथ एक एक पार्टी में दिखीं जहां उनका लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।
सानिया मिर्जा पार्टी में लाल रंग की ड्रेस में अपने पूर्व टेनिस पार्टनर रोहन बोपन्ना के साथ नजर आईं। सानिया इस पार्टी में अपने दोस्तों के साथ जमकर जश्न मनाती दिखीं।
आपको बता दें कि ये जश्न उनके पूर्व टेनिस पार्टनर रोहन बोपन्ना की सक्सेस की थी। रोहन बोपन्ना ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब जीत था। ये खिताब जीतने वाले रोहिन बोपन्ना सबसे उम्रदराज खिलाड़ी थे। आपको बता दें कि ये पार्टी 9 फरवरी को थी। जिसमें सानिया मिर्जा लाल रंग की ड्रेस में नजर आईं।
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पाकिस्तानी क्रिकेट पति शोएब मलिक ने अचानक सोशल मीडिया पर अपनी शादी का ऐलान कर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से निकाह कर लिया था। शोएब मलिक की ये तीसरी शादी है। सानिया मिर्जा से शादी से पहले भी वह एक निकाह कर चुके थे और तलाक लेने के बाद इंडियन टेनिस स्टार से भारत में निकाह किया था।
Advertisement
सानिया और शोएब ने 2010 में की शादी
सानिया से तलाक के बाद शोएब ने सना से निकाह किया। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने 2010 में हैदराबाद में निकाह किया था। शोएब से निकाह के बाद से सानिया पाकिस्तान चली गई थीं। लेकिन अब सानिया अपने बेटे के साथ भारत लौट आई हैं।
यह भी पढ़ें- 'मुझसे ब्लंडर हो गया...' कोहली के लिए क्यों इतना परेशान हैं डिविलियर्स? माफी मांगते हुए कही ये बात - Republic Bharat