Sania Mirza: सानिया के घर नन्हा मेहमान कौन? जिस पर मां-बेटा लुटा रहे प्यार

Sania Mirza: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने घर आए नन्हे मेहमान की झलक दिखाई है। कौन है ये नन्हा मेहमान और कैसा दिखता है, चलिए जान लेते हैं।

Follow : Google News Icon  
Sania Mirza with son Izhaan
Sania Mirza with son Izhaan | Image: instagram

Sania Mirza: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने घर आए नन्हे मेहमान की झलक दिखाई है। सानिया ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें उनके बेटे इजहान मलिक मिर्जा को इस नन्हे मेहमान के साथ खेलते हुए भी देखा जा सकता है।

सानिया मिर्जा अपने बेटे इजहान के साथ दुबई के एक आलीशान घर में रहती हैं। पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हर हफ्ते फैंस को तस्वीरों के जरिए अपने पूरे वीक की झलक दिखाती हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया है। हालांकि, इस बार लग रहा है कि उनके परिवार में एक नन्हा मेहमान शामिल हो गया है।

सानिया मिर्जा के घर आया नन्हा मेहमान? 

सानिया ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘सबकुछ और कुछ भी नहीं एक साथ’। इस फोटो सीरीज में कभी सानिया ड्राइव करती नजर आती हैं, तो कभी अपने बेटे की मस्ती भरी झलक दिखाती हैं। कभी वो अपने परिवार के साथ सेल्फी खींचती हैं तो कभी गार्डन में पेड़-पौधों के बीच पोज देती हैं।

हालांकि, उनके पोस्ट में फैंस की नजरें बिल्ली के एक बच्चे पर थम गईं। सानिया ने लिटिल किटन की प्यारी सी फोटोज पोस्ट की हैं। वहीं, एक फोटो में उनके लाडले बेटे इजहान को किटन के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। अब फैंस लगातार कमेंट सेक्शन के जरिए सवाल कर रहे हैं कि क्या सानिया मिर्जा ने बिल्ली का बच्चा ले लिया है। अब ये किटन सानिया की है या किसी और की, ये अभी क्लियर नहीं है।

Advertisement

तलाक के बाद बेटे के साथ दुबई में रह रहीं सानिया मिर्जा 

सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से खुला ले लिया है। अब शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरा निकाह कर लिया है। वहीं, सानिया सिंगल मॉम की तरह अपने बेटे इजहान के साथ दुबई में रहती हैं। दुबई में उनकी टेनिस अकैडमी है।

ये भी पढ़ेंः Viral: जब तरबूज देखते ही महिला की तरफ दौड़ा चला आया नन्हा हाथी, मासूमियत भरी आंखों से मांगा फल, Video देख मुस्कुराने लगेंगे आप

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड