Viral: जब तरबूज देखते ही महिला की तरफ दौड़ा चला आया नन्हा हाथी, मासूमियत भरी आंखों से मांगा फल, Video देख मुस्कुराने लगेंगे आप
Elephant Eats Watermelon: जिस वायरल वीडियो की यहां बात हो रही है, उसमें एक बेबी एलीफेंट यानि नन्हे हाथी को एक महिला से तरबूज मांगकर खाते हुए देखा जा सकता है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Elephant Eats Watermelon: सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों के काफी प्यारे-प्यारे वीडियो आते रहते हैं जिन्हें देख आपका दिन बन जाता है। आज जिस वायरल वीडियो की यहां बात हो रही है, उसमें एक बेबी एलीफेंट यानि नन्हे हाथी को एक महिला से तरबूज मांगकर खाते हुए देखा जा सकता है।
ये वीडियो @AMAZlNGNATURE नाम के एक एक्स हैंडल ने अपलोड किया है जिसे देख आपके चेहरे पर एक बड़ी सी स्माइल आ जाएगी। इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे तरबूज देखकर हाथी के मुंह में पानी आ जाता है।
जब नन्हा हाथी महिला से मांगने लगा तरबूज
ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे 34 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसमें सड़क पर एक बड़ा और एक नन्हा हाथी चलता हुआ नजर आ रहा है। इतने में नन्हे हाथी की नजर सड़क के साइड में खड़ी एक महिला पर पड़ती है। दरअसल, वो महिला हाथ में एक थाली लेकर खड़ी थी जिसमें तरबूज के कटे हुए टुकड़े थे। नन्हा हाथी तुरंत महिला के पास चला जाता है और बड़ी ही मासूमियत के साथ फल मांगने लगता है।
वीडियो में आगे दिख रहा है कि कैसे नन्हे हाथी को अपनी ओर आते देख वो महिला अपने हाथ से उसे तरबूज देने लगती है। हाथी उसके हाथ से तरबूज लेकर खाने लगता है। इतने में बड़ा हाथी भी उसे जॉइन कर लेता है और दोनों सड़क पर खड़े होकर तरबूज का लुत्फ उठाने लगते हैं।
Advertisement
हाथी को तरबूज खाता देख क्या बोले लोग?
अब ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ये वीडियो श्रीलंका का बताया जा रहा है। हालांकि, रिपब्लिक भारत इसकी पुष्टि नहीं करता है। इस बीच, वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा- ‘मुझे भी तरबूज चाहिए’ तो दूसरा लिखता है- ‘बेबी को जितने तरबूज चाहिए प्लीज दे दो’।