सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक को लेकर उठाया ऐसा कदम, दुबई से पाकिस्तान तक मची सनसनी! जानें पूरा मामला
Sania Mirza News: शोएब मलिक से तलाक के एक साल बाद सानिया मिर्जा ने दुबई में ऐसा कदम उठाया है जिसकी चर्चा पाकिस्तान में भी हो रही है।
- खेल समाचार
- 3 min read

भारत की पूर्व स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने दुबई में बड़ा कदम उठाया है। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) से तलाक के एक साल बाद सानिया ने एक ऐसा फैसला लिया है जिसको लेकर भारत और पाकिस्तान में शोर मची हुई है। मलिक से अलग होने के बाद सानिया दुबई में अपने बेटे के साथ रहती हैं। स्टार भारतीय खिलाड़ी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं पोस्ट शेयर कर अपने बारे में फैंस को अपडेट करते रहती हैं। इस बीच ये दावा किया जा रहा है कि सानिया मिर्जा ने अपने दुबई स्थित घर से शोएब मलिक का नाम हटाकर अपने बेहद करीबी का नाम लिख दिया है।
पाकिस्तानी मीडिया समा टीवी की रिपोर्ट्स के अनुसार शोएब मलिक से अलग होने के इतने दिनों बाद सानिया ने ये कदम उठाया है। वो पिछले कुछ समय से दुबई में जिंदगी को नई सिरे से जीने की कोशिश कर रही हैं। समा टीवी ने ये दावा किया है कि सानिया ने अपने दुबई के घर पर शोएब मलिक का नाम हटाकर अपने बेटे इजहान का नाम लिख दिया है।
सानिया ने घर से हटाया शोएब मलिक का नाम
रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि सानिया मिर्जा अपने घर में कई बदलाव करना चाहती हैं। उन्होंने शोएब मलिक का नाम हटाकर अपने दिल के बेहद करीबी यानि बेटे इजहान का नाम लिख दिया। वो अपने बेटे के साथ घर पर रहने का सोच रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस घर का काम लगभग पूरा हो चुका है और अब केवल शिफ्टिंग करना बाकी है।
कब हुई थी सानिया मिर्जा की शादी?
बता दें कि भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने साल 2010 में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक से निकाह किया था। दोनों के प्यार के चर्चे भारत और पाकिस्तान में छाए हुए थे। 14 सालों तक एक दूसरे के साथ रहने के बाद दोनों ने 2024 में तलाक का फैसला किया। शोएब मलिक से सानिया से अलग होने के बाद पाकिस्तान की मॉडल सना जावेद से शादी कर ली। सना पाक क्रिकेटर शोएब मलिक की तीसरी बेगम हैं।
Advertisement
कब हुआ था बेटे इजहान का जन्म?
शोएब मलिक से शादी के 8 साल बाद सानिया मिर्जा मां बनी थीं। 30 अक्टूबर 2028 को सानिया ने बेटे इजहान को जन्म दिया था। मलिक से अलग होने के बाद सानिया दुबई में इजहान के साथ रहती हैं। मां-बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया रहता है।
सानिया मिर्जा की उपलब्धियां
इसमें कोई दो राय नहीं है कि सानिया मिर्जा भारतीय टेनिस इतिहास की सबसे बड़ी महिला खिलाड़ी रही हैं। 2003 से 2023 तक के अपने शानदार करियर में भारतीय टेनिस के लिए उन्होंने नई ऊंचाइयों को छुआ। 6 ग्रैंड स्लैम जीतने वाली सानिया ने 2016 रियो ओलंपिक में मिक्स्ड इवेंट में रोहन बोपन्ना के साथ कमाल किया था। इस जोड़ी ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था लेकिन कांस्य पदक जीतने से चूक गई थी। सानिया मिर्जा ने एशियाई खेलों में 8 मेडल अपने नाम किया जिसमें दो गोल्ड मेडल थे। राष्ट्रमंडल खेलों में भी उन्होंने एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता।