अपडेटेड 29 January 2025 at 19:52 IST
पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आधिकारिक ‘लोगो’ और शुभंकर जारी
अगले महीने होने वाली 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 के आधिकारिक ‘लोगो’ और शुभंकर का बुधवार को यहां अनावरण किया गया।यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार 17 से 20 फरवरी तक होने वाली इस प्रतियोगिता में देश भर के 1,700 से अधिक पैरा खिलाड़ी भाग लेंगे।
- खेल समाचार
- 1 min read

Official logo and mascot of Para Athletics Championship released | Image:
Instagram
Para Athletics Championship: अगले महीने होने वाली 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 के आधिकारिक ‘लोगो’ और शुभंकर का बुधवार को यहां अनावरण किया गया। यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार 17 से 20 फरवरी तक होने वाली इस प्रतियोगिता में देश भर के 1,700 से अधिक पैरा खिलाड़ी भाग लेंगे।
भारतीय पैरालंपिक समिति के सचिव जयवंत गुंडू और अर्जुन पुरस्कार विजेता भारतीय पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी थुलासिमथी मुरुगेसन की उपस्थिति में लोगो और शुभंकर जारी किए गए।
तमिलनाडु के खेल विकास प्राधिकरण (एसडीएटी) के सहयोग से तमिलनाडु पैरा खेल संघ इस प्रतियोगिता का आयोजन करेगा।
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 29 January 2025 at 19:52 IST