‘एक रुपया भी नहीं कमाया…’; पूर्व पति पर किए कमेंट पर Mary Kom की सफाई, हाथ जोड़कर किससे मांगी माफी?
Mary Kom: बॉक्सिंग लीजेंड मैरी कॉम कुछ दिन पहले एक टीवी शो में गई थीं जहां उन्होंने अपने तलाक को लेकर कई विस्फोटक खुलासे किए। उस समय उनके बयान की काफी आलोचना की गई थी।
- खेल समाचार
- 3 min read

Mary Kom: बॉक्सिंग लीजेंड मैरी कॉम कुछ दिन पहले एक टीवी शो में गई थीं जहां उन्होंने अपने तलाक को लेकर कई विस्फोटक खुलासे किए। उस समय उनके बयान की काफी आलोचना की गई थी। अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसके जरिए वो सफाई देती नजर आ रही हैं।
मैरी कॉम द्वारा अपने पूर्व पति के ऑनलर कॉम (K Onler Kom) पर किए गए 1-2 कमेंट पर लोगों का इतना गुस्सा फूट पड़ा कि नेटिजंस ने बॉक्सर को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया था। अब इन्हीं ट्रोल्स पर मैरी कॉम ने हाथ जोड़कर पुरुष समाज से माफी मांगी है।
मैरी कॉम ने आलोचनाओं पर तोड़ी चुप्पी
ओलंपिक पदक विजेता ने अपने वीडियो में क्लियर किया है कि उनके कमेंट्स पुरुष समाज के खिलाफ नहीं थे। वैसे तो पूरे इंटरव्यू में मैरी कॉम ने काफी सारी बातें कही थीं लेकिन उनके दो कमेंट्स- ‘गली-गली फुटबॉल खेलता था’ और ‘एक रुपया भी नहीं कमाया’ की खासतौर पर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना की गई।
वीडियो में मैरी कॉम ने कहा कि “मैं साफ करना चाहती हूं कि ऐसा नहीं है कि मेरी शादी कभी सफल नहीं रही। काफी सालों तक सब ठीक था लेकिन बाद में जब मेरा भरोसा पूरी तरह से टूट गया तब चीजें बदलीं। ये साफ करना चाहती हूं कि अप्रैल 2025 में अपने तलाक के बाद, मेरे खिलाफ जो प्रेस रिलीज फैली, उसके बाद भी मैंने पब्लिक या मीडिया में कोई बयान नहीं दिया और हमेशा गरिमा और संयम से रही।”
Advertisement
'बॉक्सर हूं लेकिन फुटबॉल पसंद करती हूं'
आगे उन्होंने ‘गली-गली फुटबॉल खेलता था’ वाले कमेंट पर कहा कि उनके इस बयान को गलत दिशा में ले जाया गया जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। वो बिल्कुल भी किसी यूथ फुटबॉल, कल्चर या फुटबॉल बिरादरी के खिलाफ नहीं हैं। मैरी ने कहा- 'मैं एक बॉक्सर हूं लेकिन फुटबॉल को दिल से प्यार करती हूं और फुटबॉल खेलना पसंद करती हूं। मेरा कमेंट किसी खेल या खिलाड़ियों के लिए नहीं था। सभी गली-गली से ही शुरुआत करते हैं, जो लोग मेहनत करके पसीना बहाते हैं, वही लोग सुनील छेत्री या बाइचुंग बने हैं'।
मैरी कॉम ने पुरुष समाज से मांगी माफी
मैरी ने कहा कि “मेरे पूर्व पति ने कहा कि उन्होंने अपना फुटबॉल करियर त्याग दिया। वो शिलॉन्ग में फुटबॉल खेलते थे, लेकिन उनके फुटबॉल छोड़ने के बाद मेरी मुलाकात उनसे दिल्ली में हुई”। मैरी ने आगे ‘एक रुपया भी नहीं कमाया’ कमेंट पर पुरुष समुदाय से माफी मांगी और कहा कि उनका बयान सारे मर्दों के लिए या किसी व्यक्ति को नीचा दिखाने के लिए नहीं था।
Advertisement
बॉक्सर ने साफ-सीधे शब्दों में कहा कि उनके वो कमेंट पूरी तरह से एक्स कपल के संघर्ष और मुद्दों से जुड़े थे। उनके मुताबिक, ‘वो पल मेरे लिए भावनात्मक था, सालों से दबा दर्द, डिप्रेशन का एहसास और धोखा एक साथ ऊपर आ गया। मैं क्लियर करना चाहती हूं कि उस बयान को किसी की सीख, विचारधारा या अवधारणा के रूप में ना देखा जाए। मैं नेगेटिविटी को प्रमोट नहीं करती’।