अपडेटेड 2 February 2026 at 10:44 IST
T20 World Cup: 'फैसला हमारा नहीं, हम कुछ...', भारत के खिलाफ मैच से इनकार पर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा का आया रिएक्शन
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले पाकिस्तान ने नई नौटंकी शुरू कर दी है। पाकिस्तानी सरकार ने भारत के साथ मैच खेलने से इनकार कर दिया। अपनी सरकार के इस फैसले पर अब पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान आगा का भी बयान आया है।
- खेल समाचार
- 3 min read

ICC T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से शुरू होने वाले ICC टी20 वर्ल्ड कप को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार कर दिया और वो टूर्नामेंट से ही बाहर हो गया। वहीं, अब पाकिस्तान ने नया बॉयकाट ड्रामा शुरू कर दिया है। पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप का तो हिस्सा बनेगा, लेकिन उसने भारत के साथ खेलने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तानी सरकार के इस फैसले पर विवाद के बीच अब टीम के कप्तान सलमान अली आगा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि भारत के साथ न खेलने का फैसला खिलाड़ियों का नहीं है। हम इस पर कुछ नहीं कर सकते।
पाकिस्तानी सरकार ने टी20 वर्ल्ड कप कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले मैच को खेलने से मना कर दिया है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 15 फरवरी को होना है।
हम इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते- सलमान आगा
कप्तान सलमान आगा ने पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया तीसरे टी20 मैच के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उनसे जब पाकिस्तानी सरकार के फैसले पर उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने कहा, "हम विश्व कप में जा रहे हैं। भारत के खिलाफ नहीं खेलने का फैसला हमारा नहीं है, इसलिए हम इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते। हमारी सरकार, PCB प्रमुख हमें जो भी करने के लिए कहेंगे, हम वही करेंगे।"
भारत के खिलाफ पाकिस्तान का खेलने से इनकार
इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने X पर रविवार (1 फरवरी) को एक पोस्ट करते हुए लिखा , "इस्लामी गणराज्य पाकिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने की मंजूरी दे दी है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।"
Advertisement
ICC ने कहा- PCB समाधान निकाले, वरना…
पाकिस्तान के इस फैसले पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सख्त रूख अपनाया है। ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से कहा है कि वो इसका समाधान निकाले वरना देश में खेल पर असर पड़ सकता है।
एक बयान जारी करते हुए कहा, "ICC पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से आधिकारिक जानकारी का इंतजार कर रहा है, लेकिन चुनिंदा तौर पर हिस्सा लेने की यह बात एक ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट के मूल सिद्धांत से मेल नहीं खाती, जहां सभी क्वालिफाइड टीमों से इवेंट शेड्यूल के अनुसार समान शर्तों पर मुकाबला करने की उम्मीद की जाती है। ICC टूर्नामेंट स्पोर्ट्स की ईमानदारी, प्रतिस्पर्धा, निरंतरता और निष्पक्षता पर आधारित होते हैं और चुनिंदा भागीदारी प्रतियोगिताओं की भावना को कमजोर करती है।"
Advertisement
बयान में आगे कहा गया कि ICC राष्ट्रीय नीति के मामलों में सरकारों की भूमिका का सम्मान करता है, लेकिन यह फैसला ग्लोबल खेल या दुनिया भर के फैंस के कल्याण के हित में नहीं है, जिसमें पाकिस्तान के लाखों लोग भी शामिल हैं। ICC उम्मीद करता है कि PCB अपने देश में क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण और लंबे समय के नतीजों पर विचार करेगा। इससे ग्लोबल क्रिकेट इकोसिस्टम पर असर पड़ने की संभावना है। ICC की प्राथमिकता ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप का सफल आयोजन करना है, जो PCB सहित इसके सभी सदस्यों की भी जिम्मेदारी होनी चाहिए। यह उम्मीद करता है कि PCB एक ऐसा समाधान ढूंढेगा जो सभी स्टेकहोल्डर्स के हितों की रक्षा करें।"
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 2 February 2026 at 10:44 IST