अपडेटेड 18 January 2025 at 19:35 IST
Manu Bhaker: मनु हुईं 'Oops Moment' का शिकार, खेल रत्न अवॉर्ड के दौरान का वो वाक्या? जो हो गया वायरल
Manu Bhaker OOPS Moment: मनु भाकर को शुक्रवार को खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था जिस दौरान वो ऊप्स मूमेंट का शिकार हो गईं। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
- खेल समाचार
- 3 min read

Manu Bhaker OOPS Moment: मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। उन्होंने दुनियाभर में भारत का परचम लहराया। उनके इस बड़े योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award) से सम्मानित किया था। हालांकि, इस दौरान मनु के साथ कुछ ऐसा हो गया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। हाल ही में मनु भाकर को भारत के चार शीर्ष एथलीटों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से सम्मानित किया गया था।
खेल रत्न अवॉर्ड लेते वक्त मनु भाकर हुईं OOPS मूमेंट का शिकार
राष्ट्रपति भवन से एक वीडियो सामने आया है जिसमें खेल रत्न अवॉर्ड लेने से पहले मनु भाकर का इंट्रोडक्शन दिया जा रहा था। ये वीडियो उनका मंच पर जाने से ठीक पहले का है जिस दौरान एथलीट ने ऐसी भूल कर दी कि वो खुद भी शर्मिंदा होकर मुस्कुराने लग जाती हैं।
इस वायरल वीडियो में मनु भाकर खड़े होकर अपनी उपलब्धियों और योगदान के बारे में सुन रही थीं। उन्होंने इस खास मौके पर लाल साड़ी और ब्लैक टोन कोट पहना हुआ था जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। जब उनका इंट्रोडक्शन हो रहा था तो बीच में थोड़ा गैप रह गया जिससे मनु को लगा कि अब उन्हें मंच पर जाना है।
Advertisement
जैसे ही वो आगे बढ़ीं तो इंट्रोडक्शन फिर शुरू हो गया। मनु अचानक से रुक गईं और अपनी इस गलती पर मुस्कुराने लगीं। उनका ये ऊप्स मूमेंट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
खेल रत्न अवॉर्ड में मनु भाकर को लेकर हुआ था विवाद
गौरतलब है कि खेल रत्न अवॉर्ड की नॉमिनेशन लिस्ट में पेरिस ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर का नाम शामिल नहीं था। ये बात उनके पिता रामकिशन भाकर को बिल्कुल रास नहीं आई थी। उन्होंने अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि उन्हें अपनी बेटी को शूटर नहीं, बल्कि क्रिकेटर बनाना चाहिए था।
Advertisement
फिर भारतीय निशानेबाज ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस पूरे विवाद पर सफाई दी और लिखा कि नॉमिनेशन भरने में उनकी तरफ से ही कोई चूक हो गई होगी। उन्होंने ये भी लिखा कि उनका गोल अवॉर्ड जीतना नहीं, बल्कि देश के लिए मेडल लाना है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 18 January 2025 at 19:35 IST