Gill-Bumrah को तगड़ा नुकसान, पडिक्कल ने लगाई उछाल... ICC की ताजा रैंकिंग में ये 'भारतीय शेर' हुए ढेर, देखें LIST

ICC Test Rankings: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की है। ताजा रैंकिंग के अनुसार टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को नुकसान हुआ हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने लंबी छलांग लगाई हैं।

icc test ranking gill bumrah padikkal
ICC Test Rankings: गिल-बुमराह नीचे खिसके, पडिक्कल की छलांग | Image: X

Latest ICC Test Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की है। ताजा रैंकिंग के अनुसार टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को 2 स्थान का नुकसान हुआ है, जबकि पहले नंबर हर इंग्लैंड के हैरी ब्रुक बने हुए हैं। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले देवदत्त पडिक्कल ने 5 स्थानों की लंबी छलांग लगाई हैं। 

बैटिंग के बाद गेंदबाजी की बात करें तो ICC के ताजा रैंकिंग के अनुसार इंग्लैंड के गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने लंबी छलांग मारते हुए टेस्ट के टॉप-5 गेंदबाजों में प्रवेश कर लिया है, जबकि टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को नुकसान हुआ है। वहीं, मोहम्मद सिराज ने छलांग लगाई है।

Gill-Bumrah को तगड़ा नुकसान

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को नुकसान हुआ है। टेस्ट की बल्लेबाजी रैंकिंग में गिल अब 2 स्थान फिसल कर नौवें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं, सातवें स्थान पर मौजूद ऋषभ पंत भारत के टॉप टेस्ट बल्लेबाज बने हुए हैं।

गेंदबाजी की बात करें तो टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी नुकसान हुआ है। ताजा रैंकिंग के अनुसार बुमराह को 1 पायदान का नुकसान हुआ है। अब वो तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, मोहम्मद सिराज को 1 पायदान का फायदा हुआ है और वप 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Advertisement

देवदत्त पडिक्कल की छलांग

श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले देवदत्त पडिक्कल ने 5 स्थानों की लंबी छलांग लगाई हैं। गौरतलब है कि पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ दोनों टेस्ट मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेली थी। फिलहाल, देवदत्त  5 स्थान की लंबी छलांग के बाद 54वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़ें: IND vs AFG T20: अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, संजू की वापसी, 13 सितंबर को पहला मैच, देखें LIST
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड