IND vs AFG T20: अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, संजू की वापसी, 13 सितंबर को पहला मैच, देखें LIST
India Squad for the Afghanistan T20 Series: बीसीसीआई ने मंगलवार को अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। टीम का कमान श्रेयस अय्यर को दिया गया है, जबकि उपकप्तान तिलक वर्मा को बनाया गया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

India squad for the Afghanistan T20 Series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार, 1 सितंबर को आगामी अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। टीम का कमान श्रेयस अय्यर को दिया गया है, जबकि उपकप्तान तिलक वर्मा को बनाया गया है। टीम में एक बार फिर संजू सैमसन की वापसी हुई है। टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली में खेला जाएगा।
टीम में संजू सैमसन की वापसी
अगफानिस्तान के खिलाफ विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की एक बार फिर वापसी हुई है। गौरतलब है कि आयरलैंड और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ खबर प्रदर्शन के बाद जिंबाम्बे दौरे से हो बाहर हो गए थे। हालांकि, उस समय बताया गया था कि उन्होंने आराम दिया गया था। अब अफगानिस्तान के खिलाफ संजू की वापसी हुई है।
अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम
श्रेयस अय्यर [कप्तान], अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन [विकेटकीपर], इशान किशन [विकेटकीपर], तिलक वर्मा [उपकप्तान], शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रित बुमरा*, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*।
भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल
टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा और तीसरा मुकाबला 15 और 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।