रोहित शर्मा एक नए अवतार में देंगे दिखाई, अब 'हिटमैन' होस्ट के तौर पर टीवी पर डेब्यू करेंगे

Rohit Sharma: क्रिकेट के मैदान में अपने बल्ले से हल्ला बोलने वाले टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा बहुत जल्द एक नए अवतार में दिखाई देंगे वाले हैं। क्रिकेट से दूर रोहित होस्ट के तौर पर टीवी पर डेब्यू करने वाले हैं।

Rohit Sharma set to make TV debut with Family Full House
रोहित शर्मा एक नए अवतार में देंगे दिखाई | Image: X

Rohit Sharma: टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी और क्रिकेट की दुनिया में 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा बहुत जल्द एक नए अवतार में दिखाई देंगे वाले हैं। जी हां, रोहित शर्मा क्रिकेट से दूर अपना टीवी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने आज एक प्रेस रिलीज के मुताबिक अपने आने वाले शो, 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' का टाइटल अनाउंस किया है। इस शो का होस्ट रोहित शर्मा करने वाले हैं।

प्रोमो में दिखा रोहित का नया अंदाज

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर रोहित शर्मा का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है 'रोहित शर्मा के साथ फैमिली फुल हाउस'। इस वीडियो में रोहित एक अलग ही अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो उनके गार्डन वाले कमेंट के इर्द-गिर्द है, जिसमें फैंस उनसे गार्डन वाला लाइन बोलने को कहते हैं।

कब से शुरू हो रहा है शो?

एक्स हैंडल पर रोहित शर्मा का वीडियो पोस्ट करने हुए सोनी टीवी ने यह भी बताया कि फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा 19 सितंबर से शुरू हो रहा है। ऐसे में रोहित के झलक से साफ है कि दर्शकों को मैदान के बाहर नया रोहित देखने को मिलेगा। उनका मजाकिया और फनी किरदार लोगों को स्क्रीन पर बांधकर रखेगा।

आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ खेला था

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीन मैचों में 58.33 के औसत और 98.31 के स्ट्राइक रेट से 175 रन बनाकर सीरीज समाप्त की, जिसमें एक शतक और सीरीज के निर्णायक मैच में 110 गेंदों में 17 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 138 रनों की तूफानी पारी शामिल है, जिसे भारत 27 रनों से हार गया था।

Advertisement

रोहित शर्मा का वनडे करियर

रोहित शर्मा ने 288 मैचों और 280 पारियों में 48.95 के औसत और 93.04 के स्ट्राइक रेट से 11,895 रन बनाए हैं, जिनमें 34 शतक, 62 अर्धशतक और 264 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल है। वह वनडे में विश्व के महानतम बल्लेबाजों में से एक हैं, सर्वकालिक रन-स्कोरिंग सूची में सातवें स्थान पर हैं और विराट कोहली (14,941) और सचिन तेंदुलकर (18,426 रन) के बाद इस प्रारूप में भारत के तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

इस साल नौ वनडे मैचों में रोहित ने नौ पारियों में 42.11 के औसत से 379 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है, और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 138 है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Neeraj Chopra: भारत को बड़ा झटका; 2026 एशियन गेम्स से पहले नीरज चोपड़ा चोट के कारण हुए बाहर
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड