‘रसोई के लिए फिट हैं लड़कियां…’ कांग्रेस MLA के बयान पर ओलंपिक मेडलिस्ट साइना नेहवाल का करारा जवाब

ओलंपिक मेडलिस्ट भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान के लिए कर्नाटक कांग्रेस नेता शिवशंकरप्पा को लताड़ा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Saina Nehwal Criticize Congress leader for his objectionable statement on women
महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान पर साइना नेहवाल ने कांग्रेस नेता शमनूर शिवशंकरप्पा की आलोचना की | Image: X

Saina Nehwal lashes out on Congress Leader: भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने दावणगेरे सीट से BJP उम्मीदवार गायत्री सिद्धेश्वर पर की गई महिला विरोधी टिप्पणी को लेकर कर्नाटक के अनुभवी कांग्रेस नेता शमनूर शिवशंकरप्पा की आलोचना की है।

दरअसल दावणगेरे दक्षिण से 92 वर्षीय मौजूदा विधायक शिवशंकरप्पा ने एक बयान में कहा था कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद सिद्धेश्वर जीएम की पत्नी गायत्री ‘केवल रसोई में खाना बनाना जानती हैं’। उनकी इस टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए नेहवाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया-

कर्नाटक के एक शीर्ष नेता शमनूर शिवशंकरप्पा जी ने कहा है कि महिलाओं को रसोई तक ही सीमित रहना चाहिए। दावणगेरे से उम्मीदवार गायत्री सिद्धेश्वरा पर की गई इस लैंगिक टिप्पणी की कम से कम ऐसी पार्टी से उम्मीद नहीं की जा सकती जो कहती है कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं। 

लंदन ओलंपिक 2012 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली 34 वर्षीय नेहवाल ने कहा कि जब देश में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ने की ख्वाहिश रखती हैं तो महिलाओं के खिलाफ इस तरह की द्वेषपूर्ण टिप्पणी परेशान करने वाली हैं।

Advertisement

उन्होंने पोस्ट में लिखा-

जब मैंने खेल के मैदान पर भारत के लिए पदक जीते तो कांग्रेस पार्टी मुझसे क्या चाहती थी, मुझे क्या करना चाहिए था? इस तरह क्यों कहा जा रहा है, जब सभी लड़कियां और महिलाएं किसी भी क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करने का सपना देखती हैं। एक तरफ हम नारी शक्ति को वंदन कर रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर के नेतृत्व में महिला आरक्षण विधेयक पारित किया गया है और दूसरी तरफ नारी शक्ति का अपमान और महिला विरोधी लोग। ये बहुत ही परेशान करने वाला है। 

बता दें कि शिवशंकरप्पा ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि गायत्री ठीक से बोलना भी नहीं जानतीं। वो घर पर खाना पकाने के लिए फिट हैं। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स का बड़ा दांव, खतरनाक गेंदबाज को टीम में जोड़ा; भारत में जबरदस्त रिकॉर्ड

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड