IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स का बड़ा दांव, खतरनाक गेंदबाज को टीम में जोड़ा; भारत में जबरदस्त रिकॉर्ड

केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले बड़ा दांव चला है। LSG ने एक घातक गेंदबाज को टीम में शामिल किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
KL Rahul with his LSG Team Members
केएल राहुल अपनी IPL टीम LSG के सदस्यों के साथ | Image: IPL

Lucknow Super Giants named matt henry as Replacement of David Willey: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2024 सीजन में पहली जीत की तलाश कर रही लखनऊ सुपर जायंट्स दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स से भिड़ने वाली है। होम ग्राउंड पर होने वाले इस मुकाबले से पहले LSG ने बड़ा दांव चला है। 

केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2024 सीजन के लिए एक खतरनाक गेंदबाज को टीम में शामिल किया है। LSG ने इस खिलाड़ी को इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेविड विली की जगह रिप्लेस किया है। 

मैट हेनरी LSG में शामिल

लखनऊ सुपर जायंट्स ने शनिवार, 30 मार्च को डेविड विली के रिप्लेसमेंट की घोषणा की है। LSG ने डेविड विली की जगह न्यूजीलैंड के घातक तेज गेंदबाज मैट हेनरी को टीम में शामिल किया है।

Advertisement

भारत में हेनरी का शानदार रिकॉर्ड 

हेनरी को टीम में शामिल कर बड़ा दांव खेला है, क्योंकि उनका भारत में शानदार रिकॉर्ड है। बता दें कि हेनरी ने टेस्ट, वनडे और T20 सभी फॉर्मेट्स को मिलाकर भारत में अब तक कुल 11 मैच खेले हैं, जिसमें 20 विकेट लिए हैं। हेनरी तेज तर्रार बॉलर माने जाते हैं, इसलिए लखनऊ ने उन्हें उनके 1.25 करोड़ रुपए के बेस प्राइस के साथ टीम में जोड़ा है। 

Advertisement

7 साल बाद खेलेंगे IPL 

32 साल के मैट हेनरी 7 साल बाद IPL में वापसी कर रहे हैं। बता दें कि हेनरी आखिरी बार 2017 में IPL खेले थे। उन्होंने 2017 में पंजाब किंग्स के लिए 2 मुकाबले खेले थे, जिसमें 1 विकेट चटकाया था। न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हेनरी 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का भी हिस्सा रहे हैं, लेकिन वो CSK के लिए कोई मैच नहीं खेले हैं। 

बता दें कि विली ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए IPL 2024 से हटने का फैसला किया था। वो पिछले साल नीलामी में लखनऊ की टीम से जुड़े थे। इससे पहले उन्होंने 2022 और 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का प्रतिनिधित्व किया था।

ये भी पढ़ें- बल्ले पर ओम का निशान, मैदान में आने पर बजता है 'राम सिया राम', IPL में दिखेगा इस खास खिलाड़ी का जलवा

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड