बल्ले पर ओम का निशान, मैदान में आने पर बजता है 'राम सिया राम', IPL में दिखेगा इस खास खिलाड़ी का जलवा
राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ IPL 2024 के अपने दूसरे मुकाबले के बीच बड़ा ऐलान किया है। राजस्थान ने प्रसिद्ध कृष्णा का रिप्लेसमेंट चुन लिया है।
- खेल समाचार
- 3 min read

Rajasthan Royals Signed Keshav Maharaj: IPL का रोमांच बढ़ता जा रहा है। 22 मार्च से शुरू हुए टूर्नामेंट में अब हर दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। खिलाड़ी जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच अब IPL में एक खास खिलाड़ी का जलवा देखने को मिलने वाला है।
बल्ले पर 'ओम' का सिंबल और जिसके मैदान में एंट्री करने पर 'राम सिया राम' भजन बजता है, वो खिलाड़ी IPL का हिस्सा बन गया है और सीजन जलवा बिखेरने वाला है। इस खिलाड़ी को टूर्नामेंट की एक बार की विजेता राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है। राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2024 सीजन के अपने दूसरे मैच के बीच बड़ा फैसला लिया है। दरअसल राजस्थान रॉयल्स ने स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है, जो चोट से उबर न पाने के कारण इस सीजन से बाहर हो गए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने गुरुवार को साउथ अफ्रीका के अनुभवी खिलाड़ी केशव महाराज को प्रसिद्ध की जगह टीम में शामिल किए जाने की जानकारी दी है।
बता दें कि केशव महाराज साउथ अफ्रीका के दिग्गज स्पिनर हैं। इतना ही नहीं पिछले कुछ समय से उन्होंने बल्ले के साथ भी अच्छा प्रदर्शन किया है और खुद को बतौर ऑलराउंडर पेश किया है। 2023 वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ साउथ अफ्रीका को गेंद नहीं, बल्कि बल्ले के साथ शानदार जीत दिलाई थी। उनकीइस ऑलराउंड शैली को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स ने केशव महाराज को मौजूदा सीजन के लिए साइन किया है।
इतने रुपए में केशव महाराज को टीम में जोड़ा
Advertisement
राजस्थान रॉयल्स ने केशव महाराज को उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपए में टीम में जोड़ा है। बता दें कि प्रसिद्ध कृष्णा ने हाल ही में सर्जरी कराई है और वो फिलहाल रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं। ऐसे में उनकी जगह केशव महाराज को लिया गया, जिनके पास अच्छा खासा एक्सपीरियंस है। केशव महाराज ने 27 T20, 44 वनडे और 50 टेस्ट मैच खेले हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम 237 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने 159 T20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम 130 विकेट हैं।
बता दें कि केशव महाराज भारतीय मूल के साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी हैं। वो हिंदू धर्म को मानते हैं। वो पिछले साल हुए वनडे वर्ल्ड कप में ओम के निशान वाले बल्ले के साथ खेलने को लेकर सुर्खियों में आए थे। इतना ही नहीं, जब वो भी मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरते हैं तो ‘राम सिया राम’ भजन बजता है। हाल ही में केशव महाराज ने राम मंदिर के भी दर्शन किए थे।