'ये ऐतिहासिक विजय हर भारतीय...', 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया से जीत पर CM योगी ने इस तरह से दी बधाई

ओलंपिक में 52 सालों के बाद ऑस्ट्रेलियाई पर टीम इंडिया की इस जीत से खुश होकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय टीम को बधाई दी है।

UP CM Yogi Adityanath Congratulate Team India for win Against Australia after 52 Years
52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया से जीत पर CM योगी ने इस तरह से दी बधाई | Image: Grab (File)

Paris Olympics 2024: पेरिस में चल रहे खेलों के महाकुंभ ओलंपिक (Olympic)  में आज भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास (Indian Hockey Team Makes History) रच दिया है। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 52 सालों के बाद ओलंपिक में शिकस्त दे दी है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुवई में पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन अनवरत जारी है। टीम इंडिया (Team India) की इस जीत से खुश होकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने भी भारतीय टीम को बधाई दी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारतीय टीम की इस जीत पर टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर भारतीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए लिखा,  'भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया... 52 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया पर विजय प्राप्त की है। सभी खिलाड़ियों और देश वासियों को हार्दिक बधाई! ये ऐतिहासिक विजय हर भारतीय की है। विजय का यह क्रम ऐसे ही चलता रहे... जय हिंद!'

भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया...

52 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया पर विजय प्राप्त की है। सभी खिलाड़ियों और देश वासियों को हार्दिक बधाई!

ये ऐतिहासिक विजय हर भारतीय की है। विजय का यह क्रम ऐसे ही चलता रहे...

जय हिंद!

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 2, 2024

टीम इंडिया के लिए ये जीत बूस्टर डोज

शुक्रवार (2 अगस्त) को भारत ने  2024 पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics 2024) के अपने आखिरी पूल मैच में ऑस्ट्रेलिया (Australia) को 3-2 शिकस्त देकर इतिहास रच दिया। इसके पहले टीम इंडिया ने ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को 1972  में हराया था। हालांकि इस मुकाबले से पहले ही टीम इंडिया क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय कर चुकी थी। अब ऑस्ट्रेलिया पर मिली ये जीत भारतीय टीम के लिए बूस्टर डोज साबित होगी। इसके पहले हुए मुकाबले में टीम इंडिया को बेल्जियम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।  

ओलंपिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ऐसा था टीम इंडिया का प्रदर्शन

इसके पहले साल 2020 टोक्यो ओलंपिक में खेले गए मुकाबलों की बात करें तो भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-7 से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा 2004 एथेंस ओलंपिक में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-4 से हार का सामना करना पड़ा था।। वहीं साल  2000 सिडनी ओलंपिक में भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार तो नहीं झेलनी पड़ी लेकिन जीत भी नसीब नहीं हुई और मुकाबला 2-2 से ड्रा रहा। 1992 बार्सिलोना ओलंपिक में भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-1 से हारा। 1984 लॉस एंजेलिस में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं 1976 ओलंपिक में कंगारुओं ने भारत को दो बार हराया। ग्रुप मैच मं भारत को 1-6 से, जबकि प्लेऑफ में भारत को शूटआउट में 4-5 से पराजय मिली। 

Advertisement

यह भी पढ़ेंः Olympics Live: भारत चौथे मेडल से चूका, तीरंदाजी का ब्रॉन्ज मेडल मैच हारा

Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड