Paris Olympics 2024 Live: लक्ष्य सेन सेमीफाइनल में, बैडमिंटन में मेडल की बढ़ी आस
पेरिस ओलंपिक 2024 के 7वें दिन करोड़ों भारतीयों की नजर एक बार फिर महिला शूटर मनु भाकर पर रहेगी। स्टार निशानेबाज 2 अगस्त को 25 मीटर पिस्टल इवेंट के क्वालिफिकेशन राउंड में हिस्सा लेंगी।
- खेल समाचार
- 5 min read

Paris Olympics 2024: लक्ष्य सेन सेमीफाइनल में पहुंचे
बैडमिंटन में भारत के लिए मेडल की आस बढ़ गई है। युवा खिलाड़ी लक्ष्य सेन मेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं और वो भारत के लिए पदक जीतने से बस एक जीत दूर हैं। लक्ष्य ने इसी के साथ इतिहास भी रचा है। वो ओलंपिक में मेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।
Paris Olympics 2024: भारत चौथे पदक से चूका
भारत 2024 पेरिस ओलंपिक में अपने चौथे पदक से चूक गया है। धीरज बोम्मदेवर औक अंकिता भकत की जोड़ी तीरंदाजी के मिक्स्ड टीम इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल मैच में अमेरिका से हार गई।
Advertisement
Paris Olympics 2024: भारत की ऑस्ट्रेसिया पर शानदार जीत
भारतीय हॉकी टीम ने 2024 पेरिस ओलंपिक के अपने आखिरी पूल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-2 से शानदार जीत दर्ज की है।
Paris Olympics 2024: ऑस्ट्रेलिया पर भारत का दबदबा बरकरार
पेरिस ओलंपिक के आखिरी पूल मैच में भारतीय हॉकी टीम का ऑस्ट्रेलिया पर दबदबा बरकरार है। तीसरा क्वार्टर चल रहा है और भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर 3-1 से बढ़त बनाई हुई है।
Advertisement
Paris Olympics 2024: मनु भाकर जीतेंगी तीसरा मेडल
भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने एक बार फिर कमाल किया है। मनु ने पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए चौथे मेडल की आस जगा दी है। मनु भाकर ने महिलाओं की 25 मीटर राइफल प्रतियोगिता के फाइनल में एंट्री मारी है और अब वो अपना तीसरा और भारत के लिए चौथा मेडल जीतने के करीब हैं और इतिहास रचने से महज एक कदम दूर हैं।
Paris Olympics 2024: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की मजबूत बढ़त
भारतीय हॉकी टीम आज पेरिस ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच खेल रही है। मैच का पहला क्वार्टर भारत के नाम रहा है। भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर यानि पहले 15 मिनट तक 2-0 की लीड ले ली है।
Paris Olympics 2024: ईशा सिंह हुईं बाहर
पेरिस ओलंपिक में भारत की युवा निशानेबाज ईशा सिंह का मेडल सपना टूट गया है। 19 साल की ये निशानेबाज महिला 25 मीटर राइफल प्रतियोगिता के रैपिड फायर क्वालीफिकेशन राउंड में 15वें स्थान पर रहकर बाहर हो गईं हैं। अब सारी उम्मीदें मनु भाकर पर हैं, जो थोड़ी देर में एक्शन में नजर आएंगी।
Paris Olympics 2024 Live: अंकिता-धीरज क्वार्टर फाइनल में पहुंची
तीरंदाजी के मिक्स्ड इवेंट में भारतीय जोड़ी अंकिता और धीरज ने इंडोनेशियाई जोड़ी को 5-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
Paris Olympics 2024 Live: ईशा तीसरे स्थान पर पहुंची
पहले दो सीरीज में पीछे चलने के बाद ईशा सिंह ने शानदार वापसी की और वो फिलहाल 20 में से तीसरे स्थान पर हैं। मनु का मुकाबला अभी शुरू नहीं हुआ है।
Paris Olympics 2024 Live: 14वें स्थान पर खिसकीं ईशा
ईशा ने प्रिसिजन की दूसरी श्रृंखला में 96 स्कोर किया और वो 12वें नंबर से 14वें स्थान पर खिसक गईं हैं।
Paris Olympics 2024 Live: ईशा की शुरुआत अच्छी नहीं
25 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में भारतीय शूटर ईशा सिंह की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है। प्रिसिजन की पहली सीरीज में 95 अंक के साथ वो 20 में से 12वें नंबर पर हैं। मनु भाकर कुछ देर बाद एक्शन में दिखेंगी।
Paris Olympics 2024 Live: शूटिंग का मुकाबला शुरू
शूटिंग 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर और ईशा सिंह हिस्सा ले रही हैं। इस इवेंट में 2 राउंड शामिल हैं- प्रिसिजन और रैपिड। कुल 40 निशानेबाज इसमें हिस्सा ले रहें हैं जिसमें से सिर्फ 8 फाइनल में जगह बना पाएंगे।
Paris Olympics 2024 Live: भारत का पूरा शेड्यूल
तीरंदाजी
मिश्रित टीम राउंड ऑफ 16 - अंकिता भकत/धीरज बोम्मदेवरा बनाम डायनांदा चोइरुनिसा/आरिफ पंगेस्टु (आईएनए) - 1:19 PM
मिश्रित टीम क्वार्टर फाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) - शाम 5:45 बजे
मिश्रित टीम कांस्य पदक मैच (क्वालिफिकेशन के आधार पर) - शाम 7:54 बजे
मिश्रित टीम स्वर्ण पदक मैच (क्वालिफिकेशन के आधार पर) - रात 8:13 बजे
एथलेटिक्स
महिलाओं की 5000 मीटर हीट 1 - अंकिता ध्यानी - 9:40 PM
महिलाओं की 5000 मीटर हीट 2 - पारुल चौधरी - 10:06 PM
पुरुषों की शॉट पुट योग्यता - तजिंदरपाल सिंह तूर - 11:40 PM
बैडमिंटन
पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल - लक्ष्य सेन बनाम चाउ टीएन चेन (टीपीई) - शाम 6:30 बजे
गोल्फ
पुरुष राउंड 2 - गगनजीत भुल्लर, शुभंकर शर्मा - दोपहर 12:30 बजे
हॉकी
पुरुष पूल बी - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - शाम 4:45 बजे
नौकायन
महिलाओं की डोंगी दौड़ 2 - नेथ्रा कुमानन - 3:45 PM
महिलाओं की डोंगी दौड़ 3 - नेथ्रा कुमानन - के बाद दौड़ 2
महिलाओं की डोंगी दौड़ 4 - नेथ्रा कुमानन - के बाद दौड़ 3
पुरुषों की डोंगी दौड़ 3 - विष्णु सरवनन - शाम 7:05 बजे
पुरुषों की डोंगी दौड़ 4 - विष्णु सरवनन - 8:15 PM
शूटिंग
महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन प्रिसिजन - मनु भाकर, ईशा सिंह - दोपहर 12:30 बजे
महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन रैपिड - मनु भाकर, ईशा सिंह - 3:30 बजे
पुरुषों की स्कीट क्वालिफिकेशन दिन 1 - अनंतजीत सिंह नरूका - दोपहर 1:00 बजे
जूडो
महिला +78 किग्रा राउंड ऑफ 32 - तूलिका मान बनाम इडालिस ऑर्टिज (सीयूबी) - 2:12 PM
महिलाओं का +78 किग्रा राउंड ऑफ 16 (योग्यता के आधार पर) - अभी तय नहीं है
महिला +78 किग्रा क्वार्टर फाइनल (योग्यता के आधार पर) - अभी तय नहीं है
महिला +78 किग्रा रेपेचेज राउंड (योग्यता के आधार पर) - शाम 7:30 बजे
महिला +78 किग्रा सेमीफाइनल (योग्यता के आधार पर) - अभी तय नहीं है
महिलाओं के +78 किग्रा कांस्य पदक मैच (योग्यता के आधार पर) - अभी तय नहीं है
महिलाओं का +78 किग्रा स्वर्ण पदक मैच (योग्यता के आधार पर) - अभी तय नहीं है
रोइंग
पुरुष एकल स्कल्स फाइनल डी - बलराज पंवार - दोपहर 1:48 बजे
Paris Olympics 2024 Live: तीरंदाजी में मेडल की उम्मीद
पेरिस ओलंपिक में भले ही भारतीय तीरंदाजों ने अभी तक नाराज किया है, लेकिन मिक्स्ड इवेंट राउंड ऑफ 16 में अंकिता भकत और धीरज बोम्मदेवरा से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। अगर ये दोनों प्री-क्वार्टर मैच को जीतते हैं तो फिर आज ही इस इवेंट में क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फिर गोल्ड मेडल मैच खेल सकते हैं। इस इवेंट की शुरुआत दोपहर 1: 19 से होगी।
Paris Olympics 2024 Live: मनु भाकर लगाएंगी मेडल की हैट्रिक!
पेरिस ओलंपिक 2024 के 7वें दिन करोड़ों भारतीयों की नजर एक बार फिर महिला शूटर मनु भाकर पर रहेगी। स्टार निशानेबाज 2 अगस्त को 25 मीटर पिस्टल इवेंट के क्वालिफिकेशन राउंड में हिस्सा लेंगी। इसके अलावा आज भारतीय हॉकी टीम पर भी नजर रहेगी जो अपने अंतिम ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी।