अपडेटेड 27 July 2024 at 19:12 IST
Paris Olympics 2024: भारत की झोली में कल आएगा गोल्ड? इस एथलीट ने पक्का किया मेडल, कितने बजे मुकाबला
भारत की मनु भाकर (Shooter Manu Bhaker) महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गई हैं। वे क्वालिफिकेशन दौर में तीसरे स्थान पर रहे।
- खेल समाचार
- 2 min read

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक का आज पहला दिन और पहले ही दिन भारत की बेटी मनु भाकर (Manu Bhaker) ने भारत के लिए इतिहास रच दिया। भारत की मनु भाकर (Shooter Manu Bhaker) महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने क्वालिफिकेशन दौर में 580-27x का स्कोर बनाया और तीसरे स्थान पर रहीं।
रविवार, 28 जुलाई को मुन भाकर फाइनल में गोल्ड के लिए भिड़ेंगी। अगर मनु भाकर कल शूटिंग में गोल्ड (Gold Medal) जीतती है तो पेरिस ओलंपिक (Olympic Games) में गोल्ड जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन जाएंगी। फाइनल मुकाबला रविवार, 28 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा।
तीसरे स्थान पर रही मनु भाकर
हंगरी की वेरोनिका मेजर 582-22x अंकों के साथ पहले स्थान पर, जबकि दक्षिण कोरिया की जिन ये ओह 582-20x अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। मनु ने छह प्रयासों में 97, 97, 98, 96, 96 और 96 का स्कोर बनाया। मनु भाकर पिछले 20 वर्षों में व्यक्तिगत स्पर्धा में ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज हैं। आखिरी बार सुमा शिरूर एथेंस 2004 में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में पहुंची थीं।
पुरुष शूटरों ने किया निराश
इससे पहले पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टर क्वालिफिकेशन स्पर्धा में सरबजोत सिंह एक अंक से क्वालीफाई करने से चूक गए। वह 9वें नंबर पर रहे। इसी तरह अर्जुन सिंह चीमा 18वें स्थान पर रहे।
Advertisement
टोक्यो ओलंपिक में रहा था भारत का शानदार प्रदर्शन
टोक्यो ओलंपिक में भारत ने कुल 7 मेडल जीते थे, जो उसका ओलंपिक खेलों के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसमें भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का पहला एथलेटिक्स गोल्ड भी शामिल है। पेरिस ओलंपिक में देश के कुल 117 एथलीट 16 खेलों में 69 मेडल इवेंट में भाग लेंगे। पांच रिजर्व एथलीट भी पेरिस में होंगे।
ये भी पढ़ें- कौन हैं भारत की धाकड़ शूटर मनु भाकर? पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने से पहले देश की बेटी ने रचा इतिहास | Republic Bharat
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 27 July 2024 at 19:12 IST