अपडेटेड 31 July 2024 at 16:14 IST

BREAKING: लक्ष्य सेन ने वर्ल्ड नंबर 3 जोनाथन को हराया, बैडमिंटन प्री-क्वार्टर फाइनल में मिली एंट्री

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल मुकाबले में इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को 21-18, 21-12 से हरा दिया।

Follow : Google News Icon  
Lakshya Sen
Lakshya Sen storms into pre-quarters | Image: AP

Paris 2024 Olympics: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल मुकाबले में इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को 21-18, 21-12 से हरा दिया।  इस जीत के साथ ही भारतीय शटलर ने पुरूष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।

लक्ष्य सेन ने विश्व नंबर तीन इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को सीधे गेमों में 21-18, 21-12 से हरा दिया। इस जीत के साथ लक्ष्य प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। लक्ष्य ने विश्व नंबर तीन के खिलाफ पहले गेम में 8-1 से पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए पहले स्कोर 8-8 से बराबर किया, फिर पहले मिड-वे ब्रेक में 11-9 की बढ़त बनाई। 

इसके बाद दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। एक वक्त स्कोर 18-18 की बराबरी पर भी आ गया था। हालांकि, तब लक्ष्य ने अपनी नब्ज पर काबू पाते हुए खुद को कूल रखते हुए 21-18 से जीत हासिल की। पहला गेम जीतने के बाद लक्ष्य ने दूसरे गेम में भी बेहतरीन शुरुआत की।

 जोनाथन क्रिस्टी का पेरिस ओलंपिक से सफर खत्म 

मिड-वे ब्रेक में लक्ष्य फिर से बढ़त बनाए हुए थे। इसके बाद दूसरा गेम लक्ष्य ने 21-12 से आसानी से अपने नाम किया। यह मैच 50 मिनट तक चला। पहला गेम लक्ष्य ने 28 मिनट और दूसरा गेम 23 मिनट में अपने नाम किया। दोनों ही एथलीट्स के लिए ये मुकाबला करो या मरो वाला था। हारने वाले खिलाड़ी का सफर पेरिस ओलंपिक में खत्म हो जाता। ऐसे में लक्ष्य ने क्रिस्टी को हराकर उनका सफर पेरिस ओलंपिक में खत्म कर दिया।

Advertisement

 ये भी पढ़ें- BREAKING: पीवी सिंधु ने जगाई मेडल की आस,एस्टोनिया की क्रिस्टिन को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह | Republic Bharat

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 31 July 2024 at 15:07 IST