अपडेटेड 9 August 2024 at 08:22 IST

अरशद की जीत का जश्न मना लो पाकिस्तान, मगर नीरज चोपड़ा ने भी कर दिया है बड़ा ऐलान, सुनकर होश उड़ना तय!

Paris Olympics 2024 Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा हार मानने वालों में से नहीं हैं। स्टार भारतीय खिलाड़ी ने अरशद नदीम की तारीफ भी की और साथ ही बड़ा ऐलान भी कर दिया।

Follow : Google News Icon  
Neeraj chopra said abhi bahut kuch karna hai as pakistan arshad nadeem wins gold
भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम | Image: X/PARIS 2024

Paris Olympics 2024 Javelin: भारतीय स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) अब उस मुकाम पर पहुंच चुके हैं जब ओलंपिक में उनके सिल्वर मेडल जीतने पर खुशी से ज्यादा इस बात की अफसोस होती है कि वो गोल्ड कैसे मिस कर गए। जी हां, पेरिस ओलंपिक 2024 में जैवलिन (Javelin) में नीरज चोपड़ा ने रजत पदक अपने नाम किया। पूरे भारत में जश्न का माहौल है, लेकिन दिल में इस बात को लेकर तकलीफ भी हो रही है कि वो गोल्ड मेडल जीतने से कैसे चूक गए।

पाकिस्तान के भालाफेंक खिलाड़ी अरशद नदीम (Arshad Nadeem) ने इतिहास रच दिया। पेरिस ओलंपिक में अरशद ने 92.97 मीटर थ्रो फेंककर सनसनी मचा दी। उन्होंने ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अरशद नदीम की जीत का पाकिस्तान में जश्न मनाया जा रहा है। पड़ोसी मुल्क की ये खुशी भी लाजमी है क्योंकि आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि पाकिस्तान ने 1992 के बाद पहली बार ओलंपिक में कोई मेडल जीता है।

नीरज चोपड़ा का बड़ा ऐलान

इसमें कहीं से दो राय नहीं है कि अरशद नदीम ने शानदार प्रदर्शन किया। 92.97 मीटर थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल जीतना आसान नहीं है। पाकिस्तान को ये उपलब्धि सेलिब्रेट करनी भी चाहिए, लेकिन जो पाकिस्तानी अरशद नदीम की जीत से ज्यादा नीरज चोपड़ा के गोल्ड मिस करने का मजाक बना रहे हैं उनके लिए बुरी खबर है। नीरज चोपड़ा हार मानने वालों में से नहीं हैं। स्टार भारतीय खिलाड़ी ने अरशद नदीम की तारीफ भी की और साथ ही बड़ा ऐलान भी कर दिया जिसे सुनकर पाकिस्तान के होश उड़ सकते हैं।

नीरज चोपड़ा ने कहा, ''हाथ में मेडल और तिरंगा है इस बात की बहुत ज्यादा खुशी है। अभी बहुत काम करने की जरूरत है। पिछले कुछ समय से इंजरी के कारण परेशान रहा हूं। अगर काम होगा गलतियों पर तो और अच्छा होगा। पता नहीं क्यों लेकिन जब अरशद ने थ्रो किया 90 मीटर से अधिक तो अंदर से अजीब तरह का जुनून आया कि यार कर देंगे, हालांकि मैंने कभी 90 मीटर से ज्यादा का थ्रो किया नहीं है। खैर, 89 मीटर थ्रो फेंकने की भी खुशी है।

नीरज चोपड़ा ने आगे कहा कि हमारा राष्ट्रगान आज भले ही नहीं बजाया गया हो, लेकिन भविष्य में कहीं और जरूर बजाया जाएगा। प्रतियोगिता शानदार थी। हर खिलाड़ी का अपना दिन होता है, आज अरशद का दिन था। टोक्यो, बुडापेस्ट, एशियाई खेलों का अपना दिन था। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, लेकिन कुछ चीजें हैं जिन पर ध्यान देने और काम करने की जरूरत है।

Advertisement

पेरिस ओलंपिक में जैलविन थ्रो के मेडलिस्ट

पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुष जैवलिन स्पर्धा की बात करें तो पाकिस्तान के अरशद नदीम ने रिकॉर्डतोड़ 92.97 मीटर थ्रो फेंककर इतिहास रचा और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। नीरज चोपड़ा ने अपना बेस्ट थ्रो 89.45 मीटर फेंका और रजत पदक जीतने में कामयाब रहे। ग्रेनेडिया के एंडरसन पीटर्स ने 88.54 मीटर थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: पेरिस ओलंपिक में सिल्वर जीतने के बाद नीरज चोपड़ा का पहला रिएक्शन, बताया कैसे हाथ से फिसला गोल्ड मेडल

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 9 August 2024 at 08:22 IST