अपडेटेड 9 August 2024 at 07:01 IST
पेरिस ओलंपिक में सिल्वर जीतने के बाद नीरज चोपड़ा का पहला रिएक्शन, बताया कैसे हाथ से फिसला गोल्ड मेडल
Neeraj Chopra: पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने कहा कि हाथ में मेडल और तिरंगा है इस बात की बहुत ज्यादा खुशी है।
- खेल समाचार
- 3 min read

Neeraj Chopra Wins Silver in Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक 2024 के जैवलिन थ्रो स्पर्धा में भारत के नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। नीरज ने अपने करियर का बेस्ट (89.45 मीटर) थ्रो फेंककर रजत पदक पर कब्जा किया। नीरज चोपड़ा की इस उपलब्धि से देश में जश्न का माहौल है, लेकिन कहीं ना कहीं दिल में उनके गोल्ड मेडल नहीं जीतने की कसक भी है।
पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा का पहला रिएक्शन सामने आया है। सबसे पहले तो उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हाथ में मेडल और तिरंगा है इस बात की बहुत ज्यादा खुशी है। अभी बहुत काम करने की जरूरत है। पिछले कुछ समय से इंजरी के कारण परेशान रहा हूं। अगर काम होगा गलतियों पर तो और अच्छा होगा।
सिल्वर जीतकर क्या बोले नीरज चोपड़ा?
नीरज चोपड़ा ने कहा, ''प्रतियोगिता शानदार थी। हर खिलाड़ी का अपना दिन होता है, आज अरशद का दिन था। टोक्यो, बुडापेस्ट, एशियाई खेलों का अपना दिन था। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, लेकिन कुछ चीजें हैं जिन पर ध्यान देने और काम करने की जरूरत है। हमारा राष्ट्रगान आज भले ही नहीं बजाया गया हो, लेकिन भविष्य में कहीं और जरूर बजाया जाएगा।
नीरज ने की अरशद नदीम की तारीफ
बता दें कि जैवलिन प्रतियोगिता में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने रिकॉर्डतोड़ थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अरशद ने अपने दूसरे प्रयास में 92.97 मीटर थ्रो कर सनसनी मचा दी। उन्होंने ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया। सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने अरशद की तारीफ करते हुए कहा कि आज उनका दिन था।
Advertisement
नीरज चोपड़ा ने कहा कि अरशद ने बहुत जबरदस्त थ्रो लगाई। जिसने मेहनत की है उसको तो मानना पड़ेगा। जब उसने दूसरे अटेम्प्ट में 90 मीटर से दूर थ्रो फेंका तो मेरे अंदर भी ये जुनून था कि मैं भी ऐसा कर सकता हूं। खैर जो इस बार नहीं हुआ वो कभी और होगा। अभी बहुत कुछ करना बाकी है।
एंडरसन पीटर्स ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
बता दें कि पाकिस्तान के अरशद नदीम ने रिकॉर्डतोड़ 92.97 मीटर थ्रो फेंककर इतिहास रचा और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। नीरज चोपड़ा ने अपना बेस्ट थ्रो 89.45 मीटर फेंका और रजत पदक जीतने में कामयाब रहे। ग्रेनेडिया के एंडरसन पीटर्स ने 88.54 मीटर थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
Advertisement
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 9 August 2024 at 07:01 IST