अपडेटेड 8 August 2024 at 17:42 IST

आज गोल्ड के लिए आज भिड़ेंगे गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा, इन 5 खिलाड़ियों से मिलेगी कांटे की टक्कर

नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में अपने पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर का थ्रो किया था। अब फाइनल मुकाबले में भी नीरज से ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

Follow : Google News Icon  
Neeraj Chopra
Neeraj Chopra | Image: X/OlympicGames

Neeraj Chopra in Paris Olympics: टोक्यो ओलंपिक में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा के लिए पेरिस ओलंपिक में आज बड़ा दिन है। पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा आज यानी 8 अगस्त को आखिरी बार भाला फेंकेगे। नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में अपने पहले ही प्रयास में  89.34 मीटर का थ्रो किया था।

अब फाइनल मुकाबले में भी गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा से इसी तरह के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। लेकिन उससे पहले आज हमआपको बताएंगे कि फाइनल मुकाबले में नीरज को किन 5 सूरमाओं से कांटे की टक्कर मिलने वाली है। पांच ऐसे एथलीट जो नीरज की सोने जीतने की राह का सबसे बड़ा रोड़ा बन सकते हैं।

एंडर्सन पीटर्स

ग्रेनाडा के एंडर्सन पीटर्स फाइनल मुकाबले में नीरज चोपड़ा के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं। उन्होंने क्वालीफीकेशन राउंड में 88.63 मीटर का थ्रो फेंका था, जिसके चलते वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए। इसी के साथ ये पीटर्स के सीजन का बेस्ट थ्रो भी है।

जैकब वडलेज

चेक रिपब्लिक के स्टार जैवलिन थ्रोअर जैकब वडलेज फाइनल मुकाबले में नीरज चोपड़ा के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं। वह इस वक्त वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप पर हैं। जैकब ने क्वालीफीकेशन राउंड में 85.63 मीटर थ्रो के साथ 7वां स्थान पक्का किया था। वहीं ये उनके सीजन का बेस्ट थ्रो (88.65 मीटर) है। वडलेज का पर्सनल बेस्ट थ्रो 90.88 मीटर रहा है।

Advertisement

अरशद नदीम

पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भी पिछले कुछ समय में जेवेलिन थ्रो में अपनी खास पहचान बनाई है। अरशद ने पेरिस ओलंपिक के क्वालिफिकेशन राउंड में 86.59 मीटर का थ्रो कर ओलंपिक के फाइनल में एंट्री ली थी। उनका भी ये सीजन का बेस्ट थ्रो था। अरशद क्वालीफीकेशन राउंड में चौथे नंबर पर रहे।

जूलियन वेबर

जर्मनी के स्टार भालाफेंक जूलियन वेबर नीरज चोपड़ा को फाइनल में कड़ी टक्कर दे सकते हैं। इस वक्त वह वर्ल्ड रैंकिंग में तीसरे नंबर पर हैं। उनका सीजन बेस्ट थ्रो 88.37 मीटर है जबकि क्वालीफीकेशन में उन्होंने 87.76 मीटर का थ्रो फेंका था।

Advertisement

जूलियस येगो

केन्या के जूलियन येगो ने 85.97 मीटर थ्रो से पेरिस ओलंपिक के फाइनल में पांचवां स्थान पक्का किया। यही उनका सीजन बेस्ट थ्रो भी है। इतना ही नहीं बल्कि जूलियस का यह पर्सनल बेस्ट थ्रो भी था। वह वर्ल्ड रैंकिंग में 15वें स्थान पर हैं।

ये भी पढ़े- भारतीय कुश्ती के लिए बुरी खबर, रेसलर अंतिम पंघाल पर लग सकता है 3 साल का बैन | Republic Bharat

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 8 August 2024 at 17:42 IST