मनु भाकर ने 'भगवद गीता' को यादकर लगाया आखिरी निशाना, ब्रॉन्ज जीतने के बाद दिल जीतने वाला बयान-VIDEO

भारत की महिला शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। भारत का परचम लहराने के बाद भारतीय महिला शूटर ने दिल जीतने वाला बयान दिया है।

Manu Bhaker
मनु भाकर | Image: AP

Manu Bhaker wins Bronze Paris Olympics 2024: भारत की महिला शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। 22 वर्षीय खिलाड़ी ने शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही पेरिस ओलंपिक में भारत की झोली में पहला मेडल आ गया।

पेरिस में भारत का परचम लहराने के बाद भारतीय महिला शूटर ने दिल जीतने वाला बयान दिया है। फाइनल मैच के बाद ब्रॉडकास्टर से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आखिरी मौके पर मेरे दिमाग में भगवद गीता की वो संदेश चल रही थी जब भगवान श्री कृष्ण अर्जुन को ज्ञान दे रहे थे।

भगवद गीता को यादकर लगाया निशाना

मनु भाकर ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो मैं ज्यादातर समय भगवद गीता पढ़ती हूं और आज भी मैच के आखिरी क्षणों में मेरे दिमाग में श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेश की बातें चल रही थी। मैं सोच रही थी कि यहां जो मेरा लक्ष्य है बस उसपर ध्यान दूं, बाकी चीजों के बारे में ना सोचूं क्योंकि किस्मत को हम बदल नहीं सकते लेकिन अपने कर्म पर कंट्रोल कर सकते हैं।'

कैसा रहा मनु भाकर का फाइनल मुकाबला 

भारतीय शूटर मनु भाकर ने 221.7 पॉइंट्स हासिल किए। इस इवेंट में कोरिया की ओह ये जिन ने गोल्ड जीता। उन्होंने 243.2 पॉइंट स्कोर करके ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया। कोरिया की ही किम येजी ने सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने 241.3 पॉइंट बनाए। बता दें, टोक्यो ओलंपिक में मनु की पिस्टल खराब हो गई थी। तब मनु सिर्फ 14 शॉट लगा पाईं और फाइनल की रेस से बाहर हो गईं थीं। लेकिन इस बार उन्होंने सारा हिसाब बराबर कर लिया है।

Advertisement

मनु भाकर ने खत्म किया 12 साल का इंतजार 

फाइनल में मनु ने शुरू से ही तीसरा स्थान बरकरार रखा और तीसरा स्थान ही हासिल किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण और रजत पदक दक्षिण कोरिया की दो एथलीट्स ने जीता। ओह ये जिन 243.2 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक और किम येजी ने 241.3 के स्कोर के साथ रजत पदक अपने नाम किया। मनु भाकर क्वालिफिकेशन राउंड में भी तीसरे स्थान पर रही थीं। वह शूटिंग में भारत को ओलंपिक पदक दिलाने वाली भारत की पहली महिला एथलीट हैं। इसके साथ ही उन्होंने शूटिंग में भारत के पदक के 12 साल के सूखे को भी खत्म किया। 2012 लंदन ओलंपिक में गगन नारंग और विजय कुमार ने शूटिंग में पदक जीता था।

ये भी पढ़ें- मनु भाकर ने खत्म किया 12 सालों का इंतजार, ओलंपिक में मेडल जीतने वाली बनी पहली भारतीय महिला शूटर | Republic Bharat
 

Advertisement
Published By:
 Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड