मनु भाकर ने खत्म किया 12 सालों का इंतजार, ओलंपिक में मेडल जीतने वाली बनी पहली भारतीय महिला शूटर

Manu Bhaker: पेरिस ओलंपिक के दूसरे दिन भारतीय महिला शूटर मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।

Manu Bhaker Won Bronze
Manu Bhaker Won Bronze | Image: AP

Manu Bhaker won Bronze: और वो घड़ी आ ही गई जिसका हर भारतीय को इंतजार था। पेरिस ओलंपिक के दूसरे ही दिन भारतीय महिला शूटर मनु भाकर ने इतिहास रच दिया। मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में भारत की ओर से मेडल जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गईं है।  इसी के साथ मनु भाकर ने शटिंग में भारत का 12 सालों का इंतजार भी खत्म कर दिया।

भारतीय शूटर मनु भाकर ने 221.7 पॉइंट्स हासिल किए। इस इवेंट में कोरिया की ओह ये जिन ने गोल्ड जीता। उन्होंने 243.2 पॉइंट स्कोर करके ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया। कोरिया की ही किम येजी ने सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने 241.3 पॉइंट बनाए। बता दें, टोक्यो ओलंपिक में मनु की पिस्टल खराब हो गई थी। तब मनु सिर्फ 14 शॉट लगा पाईं और फाइनल की रेस से बाहर हो गईं थीं। लेकिन इस बार उन्होंने सारा हिसाब बराबर कर लिया है।

मनु भाकर ने रचा इतिहास 

शूटिंग में ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं। इससे पहले उन्होंने 2020 ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था, लेकिन तब वह सातवें स्थान पर रहीं थीं। इस बार उन्होंने शानदार वापसी की ओर मेडल अपने नाम किया। इसी के साथ पेरिस ओलंपिक में ये भारत का पहला मेडल है। पेरिस ओलंपिक के दूसरे दिन ही मनु भाकर ने ये कारनामा कर दिखाया है।

ओलंपिक में भारत के लिए इससे पहले 2008 बीजिंग ओलंपिक में अभिवन बिंद्रा ने गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद गगन नारंग और विजय कुमार ने 2012 ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था। पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनु भाकर चौथी खिलाड़ी बन गईं है। वहीं, वह पहली भारतीय महिला खिलड़ी हैं जिन्होंने शूटिंग में ओलंपिक मेडल जीता है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024 LIVE: पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने शूटिंग में जीता ब्रॉन्ज, भारत का खुला खाता | Republic Bharat
 

Published By:
 Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड