अपडेटेड 7 August 2024 at 13:48 IST
BREAKING: भारत लौटीं धाकड़ शूटर मनु भाकर, ओलंपिक डबल मेडलिस्ट का भव्य स्वागत, माता-पिता भी मौजूद
Manu Bhaker Arrives In India: पेरिस ओलंपिक में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली स्टार महिला शूटर मनु भाकर भारत पहुंच गई हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

Manu Bhaker Arrives In India: पेरिस ओलंपिक में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली स्टार महिला शूटर मनु भाकर भारत पहुंच गई हैं। बुधवार को सुबह मनु भाकर फ्लाइट से दिल्ली पहुंचीं जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। देश की गौरव मनु भाकर का स्वागत करने के लिए उनके माता-पिता भी दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद थे। मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर पेरिस में भारत का परचम लहराया।
डबल ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर का दिल्ली हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। भारतीय स्टार महिला शूटर पर फूलों से बरसात की गई और उन्हें विजयी माला पहनाया गया। बेटी का स्वागत करने के लिए मनु भाकर के माता-पिता भी दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद थे।
मेडल लेकर भारत पहुंचीं मनु भाकर
दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर मनु भाकर का स्वागत करने के लिए लोगों की हुजूम लगी हुई थी। पेरिस ओलंपिक में डबल ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनु के साथ उनके कोच जसपाल राणा का भी ग्रांड वेलकम किया गया। इस बीच मनु भाकर ने फैंस को अपना मेडल भी दिखाया।
Advertisement
पेरिस से भारत के लिए रवाना होने से पहले मनु भाकर ने रिलायंस फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक खास समारोह में कहा कि मैं हमेशा से एक महान खिलाड़ी बनना चाहती थी। यह मेरे लिए तो बस एक शुरुआत है। मैं अपना पूरा जीवन खेल और भारत के लिए समर्पित करना चाहती हूं। पेरिस ओलंपिक 2024 में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनु भाकर को समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक के रूप में चुना गया है।
इसे भी पढ़ें: 'मैं अपनी पूरी जिंदगी...' पेरिस ओलंपिक की मेडलिस्ट मनु भाकर ने जो कहा, हर भारतीय का सीना होगा चौड़ा
Advertisement
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 7 August 2024 at 10:04 IST