BREAKING: पेरिस ओलंपिक में मनिका बत्रा का मेडल का सपना टूटा, इस खिलाड़ी ने रोका विजयी रथ
भारतीय स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा का पेरिस ओलंपिक में सफर खत्म हो गया है। उनका ओलंपिक मेडल जीतने का सपना एक बार फिर सपना बनकर रह गया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

2024 पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics 2024) से भारत के लिए बुरी खबर आई है। भारतीय स्टार टेबल टेनिस (Table Tennis) प्लेयर मनिका बत्रा (Manika Batra) का मेडल का सपना टूट गया है। वो प्री क्वार्टर फाइनल में हार के साथ 2024 ओलंपिक (Olympics) से बाहर हो गईं हैं।
29 वर्षीय मनिका बत्रा का बुधवार को प्री क्वार्टर फाइनल में ओलंपिक समेत कई इवेंट्स में मेडल जीत चुकीं जापान की मिउ हिरानो से था। मनिका ने पूरा दमखम दिखाया, लेकिन वो जापानी खिलाड़ी की चुनौती से पार नहीं पा पाईं और 1-4 से हार गईं। इसी के साथ इस भारतीय स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी का 2024 पेरिस ओलंपिक में सफर खत्म हो गया और उनका ओलंपिक मेडल जीतने का सपना एक बार फिर सपना बनकर रह गया है।
राउंड ऑफ 16 के इस मैच में मनिका ने कई बार गेम में लीड लिया, लेकिन वो इस लीड को जारी नहीं रख सकीं। नतीजतन वो एक के बाद एक सेट हारती चली गईं। हिरानो के खिलाफ उनका पिछला रिकॉर्ड भी अच्छा नहीं रहा है। जापान की इस खिलाड़ी के खिलाफ मनिका आज तक एक भी मुकाबला नहीं जीत पाईं हैं।
मनिका ने प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचा था। वो ओलंपिक के प्री क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी थीं। यहां तक उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। मनिका ने पहले राउंड में ब्रिटेन की अन्ना हर्से को 4-1 और दूसरे राउंड में फ्रांस की पृथिका पावाडे को 4-0 से हराया। मनिका बत्रा 2020 टोक्यो ओलंपिक में राउंड ऑफ 32 तक पहुंचीं थीं, लेकिन इससे आगे नहीं बढ़ पाईं थीं।
ये भी पढ़ें- औरत से भिड़ेगा आदमी! Paris Olympics में गजब हो गया; सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर काटा बवाल