अपडेटेड 9 August 2024 at 15:48 IST
T20 विश्व कप विजेताओं को मिले थे 125 करोड़, हॉकी में ब्रॉन्ज दिलवाने वालों के लिए कितना खुला खजाना?
Paris Olympics: भारतीय टीम के ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद से हॉकी इंडिया ने अपनी तिजोरी खोल ही और खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश करने का ऐलान किया।
- खेल समाचार
- 3 min read

Indian Hockey Team Prize Money: पेरिस ओलंपिक में इंडियन हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में लगातार दूसरी बार ब्रॉन्ज मेडल डाल दिया। भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के बाद से पेरिस ओलंपिक में भी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में भारत ने स्पेन को 2-1 से हराया।
भारतीय हॉकी टीम के मेडल जीतने के बाद से पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। भारतीय टीम की जीत के बाद से हॉकी इंडिया ने अपनी तिजोरी खोल ही और खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश करने का ऐलान किया। आपको बता दें कि, 29 जून 2024 को टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। आइए जानते हैं कि पेरिस ओलंपिक में देश को ब्रॉन्ज मेडल जीताने वाले हॉकी खिलाड़ियों को कितने रुपए मिलेंगे?
हॉकी में ब्रॉन्ज जीतने वालों को कितनी धनराशि मिलेगी?
हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम की जीत के बाद अधिकाधिक बयान जारी करते हुए कहा कि पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम के हर खिलाड़ी को 15 लाख रुपये ईनाम के तौर पर दिए जाएंगे। वहीं टीम के सपोर्टिंग स्टाफ के हर सदस्य को 7.5 लाख रुपये मिलेंगे। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष और टीम के पूर्व कप्तान दिलीप टर्की ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा, "ये जीत टीम के खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ की कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता का नतीजा है। लगातार दो ओलंपिक मेडल जीतना बहुत बड़ी उपलब्धि है। ये विश्व स्तर पर भारतीय हॉकी उदय की कहानी बयां करेगा।"
उन्होंने कहा, "मैं पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ को इस बेहतरीन उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं। ये ईनाम टीम की मेहनत के लिए शाबाशी का एक टोकन मात्र है। मैं पीआर श्रीजेश को भी उनके बेहतरीन करियर और अनमोल योगदान के लिए बधाई देता हूं। उनकी विरासत आगे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।"
Advertisement
52 साल भारत ने हॉकी में दोहराया इतिहास
स्पेन के खिलाफ भारत के कप्तान हरमनप्रीत ने 30वें और 34वें मिनट में गोल दागे। इस तरह 52 साल बाद लगातार दो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने बैक टू बैक मेडल जीता। इससे पहले 1968 मैक्सिको ओलंपिक और 1972 म्यूनिख ओलंपिक में भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। इस तरह मौजूदा ओलंपिक में भारत के पदकों की संख्या चार हो चुकी है।
ये भी पढ़ें- VIDEO: ब्रॉन्ज के साथ खत्म हुआ भारत की 'दीवार' श्रीजेश का सफर, हॉकी टीम ने खास अंदाज में दी विदाई | Republic Bharat
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 9 August 2024 at 15:48 IST