अपडेटेड 8 August 2024 at 20:58 IST

हॉकी टीम की जीत के बाद कैप्टन हरमनप्रीत सिंह के पिता की पहली प्रतिक्रिया- मैं घबराया हुआ था लेकिन...

हरमनप्रीत सिंह के पिता सरबजीत सिंह ने कहा कि मुझे बहुत डर लग रहा था, लेकिन भगवान ने बहुत कृपा की है।

Follow : Google News Icon  
Captain Harmanpreet Singh father first reaction
हॉकी टीम की जीत के बाद कैप्टन हरमनप्रीत सिंह के पिता की पहली प्रतिक्रिया | Image: ANI/ @TheHockeyIndia

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पेन के खिलाफ ब्रांज मेडल मुकाबले में 2-1 से जीत हासिल की है। इस जीत के साथ भी ओलंपिक में भारत ने लगातार दूसरी बार ब्रांज मेडल अपने नाम किया है। इस मेडल के साथ भारक के झोली में अब 4 मेडल हो गए हैं।

भारत की शानदार जीत पर हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह के घर पर जश्न का माहौल है। भारत के मेडल जीतते ही कप्तान के पिता ने दोनों हाथ हवा में उठाकर ईश्वर का शुक्रिया किया। हरमनप्रीत सिंह के पिता सरबजीत सिंह ने कहा कि मुझे बहुत डर लग रहा था, लेकिन भगवान ने बहुत कृपा की है।

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दागे 2 गोल

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अपनी हॉकी की जादूगरी दिखाते हुए दो शानदार गोल दागे। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 33वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। उन्होंने 30वें मिनट पर भी पेनल्टी पर गोल किया। हाफ टाइम तक स्कोर 1-1 से बराबर रहा। स्पेन की ओर से एकलौता गोल 18वें मिनट में मार्क मिरालेस पोर्टिलो ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया।

Advertisement

पीआर श्रीजेश ने खेला आखिरी मुकाबला

8 अगस्त को भारत और स्पेन के बीच खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में भारत ने शानदार जीत हासिल की है। भारतीय हॉकी टीम की दीवार कहे जाने वाले पीआर श्रीजेश पेरिस ओलंपिक में स्पेन के खिलाफ अपने करियर का आखिरी मुकाबला खेल रहे थे। 

Advertisement

भारत का दूसरा ब्रॉन्ज मेडल

भारत और स्‍पेन के बीच गुरुवार, 8 अगस्त को पेरिस ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए मैच खेला गया। भारत ने स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नेमा किया। ये भारत का लगातार दूसरा ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल है। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में भी भारत ने जर्मनी को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

इसे भी पढ़ें: हॉकी में कांस्य पदक जीतने पर टीम को बधाइयों का तांता, राष्ट्रपति मुर्मू से शाह तक... किसने क्या कहा?
 

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 8 August 2024 at 20:58 IST