अपडेटेड 8 August 2024 at 20:13 IST

हॉकी में कांस्य पदक जीतने पर टीम को बधाइयों का तांता, राष्ट्रपति मुर्मू से शाह तक... किसने क्या कहा?

ब्रांज मेडल मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने शानदान खेल दिखाते हुए 140 करोड़ हिंदुस्तानियों को खुश होने का मौका दिया है।

Follow : Google News Icon  
Lots of congratulations to team India for winning the bronze medal in hockey
Paris Olympics 2024 : हॉकी में कांस्य पदक जीतने पर टीम को बधाइयों का तांता | Image: ANI

Indian Hockey Team: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पेन के खिलाफ ब्रांज मेडल मुकाबले में 2-1 से जीत हासिल की है। इस जीत के साथ भी ओलंपिक में भारत ने लगातार दूसरी बार ब्रांज मेडल अपने नाम किया है। इस मेडल के साथ भारत के झोली में अब 4 मेडल हो गए हैं।

ब्रांज मेडल मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने शानदान खेल दिखाते हुए 140 करोड़ हिंदुस्तानियों को खुश होने का मौका दिया है। भारतीय हॉकी टीम की इस उपलब्धि पर देश भर से टीम को बधाई मिल रही हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तमाम राजनेताओं ने बधाई दी।

शाबाश, भारतीय हॉकी टीम- राष्ट्रपति मुर्मू

हॉकी में कांस्य पदक जीतने पर टीम राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल करने के लिए हमारी हॉकी टीम को हार्दिक बधाई। यह पांच दशकों से अधिक समय के बाद है जब भारत ने लगातार ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीता है। भारतीय हॉकी के पुनरुत्थान के लिए टीम सर्वोच्च प्रशंसा की पात्र है। उन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है. इस टीम द्वारा दिखाई गई निरंतरता, कौशल, एकजुटता और लड़ाई की भावना हमारे युवाओं को प्रेरित करेगी। शाबाश, भारतीय हॉकी टीम।

Advertisement

एक उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी- पीएम मोदी

स्पेन के खिलाफ ब्रांज मेडल मैच में भारत की शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को बधाई दी। पीएम ने कहा, एक उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में कांस्य पदक जीता। यह और भी खास है क्योंकि यह ओलंपिक में टीम का लगातार दूसरा पदक है।

Advertisement

आपकी उपलब्धि ने तिरंगे का गौरव बढ़ाया- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि साहस का क्या शानदार प्रदर्शन! हमारी पुरुष हॉकी टीम को पेरिस ओलंपिक2024 में कांस्य पदक जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। आपका दमदार प्रदर्शन और त्रुटिहीन खेल कौशल खेल के प्रति एक नया उत्साह जगाएगा। आपकी उपलब्धि ने तिरंगे का गौरव बढ़ाया है।

हमें टीम पर गर्व है - राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। उनकी उल्लेखनीय टीम वर्क और अद्भुत कौशल ने शानदार परिणाम दिए हैं। हमें टीम पर गर्व है और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दागे 2 गोल

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 33वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। उन्होंने 30वें मिनट पर भी पेनल्टी पर गोल किया। हाफ टाइम तक स्कोर 1-1 से बराबर रहा। स्पेन की ओर से एकलौता गोल 18वें मिनट में मार्क मिरालेस पोर्टिलो ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया।

पीआर श्रीजेश ने खेला आखिरी मुकाबला

8 अगस्त को भारत और स्पेन के बीच खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में भारत ने शानदार जीत हासिल की है। भारतीय हॉकी टीम की दीवार कहे जाने वाले पीआर श्रीजेश पेरिस ओलंपिक में स्पेन के खिलाफ अपने करियर का आखिरी मुकाबला खेल रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: ओलंपिक में हॉकी टीम को कांस्य पदक मिलने पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- ये पदक बेहद खास है क्योंकि...
 

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 8 August 2024 at 20:13 IST