पेरिस ओलंपिक से पहले खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, मेडल जीतने में मिलेगी मदद

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगामी 2024 पेरिस ओलंपिक से पहले राज्य में खेलों को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

Follow : Google News Icon  
Mohan Yadav
पेरिस ओलंपिक से पहले खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान | Image: PTI-File

Madhya Pradesh CM Big Announcement: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने आगामी पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) से पहले राज्य में खेलों को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को वादा किया कि अगले ओलंपिक खेलों में खिलाड़ियों को मेडल जीतने में मदद करने के लिए राज्य की राजधानी भोपाल के अलावा इंदौर और उज्जैन में भी वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

‘जल गंगा संवर्धन’ के दौरान ऐलान 

MP के CM मोहन यादव विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून से राज्य में शुरू किए गए 'जल गंगा संवर्धन' अभियान से जुड़े एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। ये कार्यक्रम भोपाल में सुंदर छोटी झील के तट पर आयोजित किया गया था। यादव ने इस दौरान कहा- 

Advertisement

ओलंपिक खेलों में पदक जीतने के उद्देश्य से राज्य में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा और भोपाल के साथ इंदौर और उज्जैन में सुविधाएं विकसित की जाएंगी। 

उन्होंने कहा कि जल निकायों के संरक्षण के लिए गंगा दशहरा उत्सव के बाद भी जल गंगा संवर्धन अभियान जारी रहेगा। अभियान के तहत लोगों के सहयोग से राज्य में 5.50 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले ही रोहित शर्मा ने बाबर आजम को दिया झटका, निकल गए आगे

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
DINESH BEDI
पब्लिश्ड