Pak vs NZ: हांगकांग मूल के कीवी खिलाड़ी ने लगा दी पाकिस्तान की वाट, अफरीदी-नसीम; सबको धोया

न्यूजीलैंड ने पलटवार करते हुए तीसरे T20 मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से धूल चटाई है। मुकाबले में हांगकांग मूल के एक खिलाड़ी ने पाकिस्तान की बैंड बजाई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
New Zealand Beat Pakistan in 3rd T20I By 7 Wickets
न्यूजीलैंड ने तीसरे T20 में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया | Image: AP

PAK vs NZ: क्रिकेट के लिहाज से ये साल काफी अहम है। भारत में इस वक्त दुनिया की सबसे बड़ी T20 लीग खेली जा रही है। IPL का ये सीजन बेहद खास है, क्योंकि इसके ठीक बाद क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का आयोजन होने वाला है। ऐसे में भारत समेत दुनिया भर की टीमों के खिलाफ IPL 2024 सीजन को तैयारी के रूप में देख रहे हैं।

जो टीमें और खिलाड़ी, IPL का हिस्सा नहीं हैं, वो द्विपक्षीय सीरीज खेल रहे हैं। इस कड़ी में भारत का चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान (Pakistan) न्यूजीलैंड के साथ दो-दो हाथ कर रहा है। दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला मैच बारिश से धुल गया था और दूसरे में पाकिस्तान ने बड़ी जीत दर्ज की थी, लेकिन अब न्यूजीलैंड ने पलटवार किया है और पाकिस्तान को धूल चटाई है। रावलपिंडी में खेले गए तीसरे T20 मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया है। 

मार्क चैपमैन ने लगाई पाकिस्तान की वाट

इस मैच में हांगकांग मूल के कीवी खिलाड़ी मार्क चैपमैन ने पाकिस्तान की वाट लगाई है। क्या शाहीन अफरीदी और क्या नसीम शाह, चैपमैन ने सभी पाकिस्तानी गेंदबाजों को जमकर धोया है।

Advertisement

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 178 रन का स्कोर बनाया, जो पर्याप्त साबित नहीं हुआ। बेशक न्यूजीलैंड को अच्छी शुरुआत नहीं मिली, लेकिन मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मार्क चैपमैन ने आकर पारी को संभाला और न केवल संभाला, बल्कि नैया पार लगा दी। हांगकांग में जन्मे मार्क चैपमैन ने 42 गेंदों पर 9 चौकों और 4 छक्कों के दम पर 87 रन की तूफानी पारी खेली। वो अंत तक नाबाद रहे और न्यूजीलैंड को 7 विकेट से शानदार जीत दिलाई। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने 5 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। 

बता दें कि इस सीरीज में केन विलियमसन, ट्रेंट बोल्ट, डैरिल मिचेल और रचिन रवींद्र जैसे न्यूजीलैंड के बड़े खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं। ये तमाम खिलाड़ी IPL में हिस्सा ले रहे हैं। बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा T20 सीरीज पाकिस्तान की 2024 T20 वर्ल्ड कप की तैयारियों का हिस्सा है। इस मेगा टूर्नामेंट में 9 जून को भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला देखने को मिलेगा। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- IPL 2024: कोहली से पैचअप के बाद अब गौतम गंभीर ने कर दी RCB की तारीफ, क्या कहा?

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड