IPL 2024: कोहली से पैचअप के बाद अब गौतम गंभीर ने कर दी RCB की तारीफ, क्या कहा?

विराट कोहली की RCB और गौतम गंभीर की KKR के बीच हुई टक्कर में KKR ने बाजी मारी है, लेकिन गंभीर ने RCB के प्रदर्शन की तारीफ की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Gautam Gambhir Praises RCB Performance against KKR
गौतम गंभीर ने KKR के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए RCB की तारीफ की | Image: X@RCBTWEETS

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में अब तक कई बार खिलाड़ियों के बीच विवाद देखने को मिला है। पिछले साल की ही बात लें ले तो इसमें भारतीय दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के बीच काफी गर्मागर्मी देखने को मिली थी। दोनों खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे से भिड़ गए थे, लेकिन इस बार चीजें अलग दिख रही हैं। कोहली (Kohli) और गंभीर (Gambhir) में पैचअप हो गया है। 

कोहली (Kohli) और गंभीर (Gambhir) हाल ही में एक मैच में मैदान पर एक-दूसरे को गले लगाते दिखे थे, जिसके बाद कोहली ने एक बयान में कहा था कि अब लोगों को मसाला नहीं मिलेगा, क्योंकि उनके और गंभीर के बीच ऐसा कुछ नहीं है। झप्पी के बाद आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच रविवार को खेले गए मैच से पहले कोहली और गंभीर, दोनों एक-दूसरे के साथ मैदान पर लंबी बातचीत करते नजर आए। यानि ये तो साफ है कि अब इन दोनों दिग्गजों के बीच अब कोई मनमुटाव नहीं है। कोहली से पैचअप के बाद अब गंभीर ने उनकी टीम RCB की तारीफ की है। गंभीर ने क्या कहा है, आइए बताते हैं।

RCB और KKR के बीच रविवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कांटे का मुकाबला खेला गया। आखिरी ओवर तक गए इस हाई स्कोरिंग मैच में बेशक गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 1 रन से जीत गई, लेकिन RCB के शानदार प्रदर्शन ने गौतम गंभीर का दिल जीत लिया। गंभीर ने मैच के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के लिए एक पोस्ट किया, जिसमें गंभीर ने लिखा-

आज RCB की ओर से अभूतपूर्व प्रदर्शन। 

Advertisement

बता दें कि कोहली आज RCB की ओर से ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। उन्हें 7 गेंदों पर 18 रन बनाकर अपना विकेट गंवाना पड़ा। कप्तान फाफ डू प्लेसिस भी जल्दी और सस्ते में निपट गए, लेकिन विल जैक्स और रजत पाटीदार ने दमदार पारियां खेलकर RCB को मैच में बनाए रखा, हालांकि दोनों अर्धशतक बनाकर आउट हो गए। वहीं अंत करण शर्मा ने विस्फोटक अंदाज में खेलते हुए फिर से RCB की उम्मीदें जगाईं, लेकिन RCB 223 के लक्ष्य की जगह 221 रन ही बना सकी और 1 रन से मैच हार गई। 

ये भी पढ़ें- वर्ल्ड क्वालीफायर के लिए नए सिरे से सिलेक्शन ट्रायल कराएगा WFI, ये है वजह

Advertisement
Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड