ओलंपिक से पहले नीरज चोपड़ा ने मचाया गदर, इस बड़े टूर्नामेंट में जीता गोल्ड

आगामी पेरिस ओलंपिक से पहले भारतीय स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने बड़ा कीर्तिमान रचा है। नीरज ने फेडरेशन कप में गोल्ड मेडल जीता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Indian Javelin thrower Neeraj Chopra
Indian Javelin thrower Neeraj Chopra | Image: AP

Federation Cup 2024: आगामी ओलंपिक से पहले गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने बड़ा धमाका किया है। भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने ओडिशा के भुवनेश्वर में हो रहे 2024 फेडरेशन कप में गोल्ड मेडल जीता है। 

नीरज ने बुधवार को इस बड़े टूर्नामेंट में 82.27 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। नीरज ने आगामी 2024 पेरिस ओलंपिक से पहले शानदार कीर्तिमान रचा है। टूर्नामेंट में मेंस जेवलिन इवेंट में डीपी मनु को सिल्वर मेडल मिला है। 

धीमी शुरुआत के बाद गोल्ड पर कब्जा

बता दें कि ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने तीन साल बाद घर पर वापसी की है। 3 साल बाद नीरज भारत में किसी टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं और वापसी करते ही उन्होंने फेडरेशन कप में गोल्ड मेडल जीता, हालांकि उनकी शुरुआत धीमी रही। 

Advertisement

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद पहली बार घरेलू प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे 26 साल के नीरज को शुरू में थोड़ी परेशानी हुई, जिससे वो तीन दौर के बाद दूसरे स्थान पर चल रहे थे। चौथे दौर में उन्होंने 82.27 मीटर के प्रयास से बढ़त हासिल की और उन्होंने आखिरी दौर में थ्रो नहीं फेंका, क्योंकि सिल्वर मेडल जीतने वाले डीपी मनु अपना अंतिम थ्रो फेंक चुके थे।

आखिरी बार भारत में कब खेले नीरज?

Advertisement

नीरज चोपड़ा ने आखिरी बार 17 मार्च 2021 में इसी टूर्नामेंट में घरेलू प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, जिसमें उन्होंने 87.80 मीटर के थ्रो से गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक स्वर्ण जीता। फिर 2022 में डायमंड लीग चैंपियन और 2023 में वर्ल्ड चैंपियन बने। उन्होंने साथ ही चीन में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। चोपड़ा ने इसके अलावा डायमंड लीग के तीन चरण भी जीते और 2022 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता। 

नीरज हालांकि अब तक 90 मीटर का आंकड़ा नहीं छू पाए हैं, जो उनका गोल है। नीरज का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ और नेशनल रिकॉर्ड 89.94 मीटर का है।

ये भी पढ़ें- T20 World Cup से पहले साउथ अफ्रीका क्रिकेट में बवाल, रंगभेद को लेकर फंसा बोर्ड; जानें पूरा मामला

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड