अपडेटेड 27 August 2025 at 22:05 IST

Commonwealth Games: भारत में होगा राष्ट्रमंडल खेल 2030? इस शहर को मिल सकती है मेजबानी, मोदी सरकार ने उठाया ये कदम

Commonwealth Games 2030: प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रमंडल खेलों में 72 देशों के एथलीट भाग लेंगे। खेलों के दौरान भारत आने वालों में बड़ी संख्या में एथलीट, कोच, तकनीकी अधिकारी, पर्यटक, मीडियाकर्मी और अन्य लोग भी शामिल होंगे। इससे स्थानीय व्यवसायों को लाभ होगा और राजस्व में वृद्धि होगी।

Follow : Google News Icon  
Commonwealth Games
Commonwealth Games | Image: Commonwealth Games/MyGov Hindi/X

Commonwealth Games 2030: भारत में पिछली बार साल 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया गया था। इस वैश्विक खेल का आयोजन देश की राजधानी दिल्ली में किया गया था। वहीं, अब एक बार फिर से भारत राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन करने की तैयारी में है। इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार ने मंजूरी दे रही है।  जी हां, केंद्र की मोदी सरकार के कैबिनेट ने खेल मंत्रालय के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें राष्ट्रमंडल खेल 2030 के लिए भारत की ओर से बोली लगाने का प्रस्ताव है।

मिली जानकारी के अनुसार, आज बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रमंडल खेल (CWS) 2030 के लिए बोली प्रस्तुत करने के लिए युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मंत्रिमंडल ने संबंधित मंत्रालयों, विभागों और प्राधिकरणों से आवश्यक गारंटी के साथ मेजबान सहयोग समझौते (HCA) पर हस्ताक्षर करने और बोली स्वीकार होने की स्थिति में गुजरात सरकार को आवश्यक अनुदान सहायता के लिए भी मंजूरी दे दी।

दिल्ली नहीं अहमदाबाद को मेजबानी के लिए सरकार की तैयारी

मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रमंडल खेल 2030 के लिए मेजबान शहर के रूप में मोदी सरकार ने दिल्ली नहीं बल्कि अहमदाबाद के नाम पर मुहर लगाई है। यदि भारत इस गेम के लिए बोली में जीत हासिल करता है तो Commonwealth Games 2030 का आयोजन देश के पश्चिमी राज्य गुजरात के शहर अहमदाबाद में इसका भव्य आयोजन हो सकता है। 

www.pmindia.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद विश्व स्तरीय स्टेडियमों, अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं और एक जोशीली खेल संस्कृति वाला आदर्श मेजबान शहर है। 2023 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप फाइनल की सफलतापूर्वक मेजबानी करने वाला नरेंद्र मोदी स्टेडियम, दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है।

Advertisement


खेलों के अलावा, भारत में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के अवसर पैदा होंगे और लाखों युवा एथलीटों को प्रेरणा मिलेगी। इसके अलावा, खेल विज्ञान, आयोजन संचालन एवं प्रबंधन, रसद एवं परिवहन समन्वयक, प्रसारण एवं मीडिया, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार, जनसंपर्क एवं संचार तथा अन्य क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में पेशेवरों को अवसर मिलेंगे।

72 देशों के एथलीट लेंगे भाग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रमंडल खेलों में 72 देशों के एथलीट भाग लेंगे। खेलों के दौरान भारत आने वालों में बड़ी संख्या में एथलीट, कोच, तकनीकी अधिकारी, पर्यटक, मीडियाकर्मी और अन्य लोग भी शामिल होंगे। इससे स्थानीय व्यवसायों को लाभ होगा और राजस्व में वृद्धि होगी। इस तरह के विश्व-प्रतिष्ठित आयोजन से राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना प्रबल होगी। इस आयोजन में देश के सभी हिस्सों के लोग शामिल होंगे जिससे हमारे राष्ट्र का मनोबल बढ़ेगा। यह खिलाड़ियों की नई पीढ़ी को खेलों को एक करियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करेगा और सभी स्तरों पर खेलों में अधिक से अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें -  Michael Clarke: पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क हुए कैंसर के शिकार तो छलका दर्द, कहा- ऑस्ट्रेलिया में स्किन कैंसर एक सच है…

Published By : Amit Dubey

पब्लिश्ड 27 August 2025 at 22:04 IST