MI vs RCB: आशा भोसले के निधन पर क्रिकेट जगत में भी शोक, मैच से पहले खिलाड़ियों ने रखा दो मिनट का मौन; काली पट्टी बांध खेलने उतरी MI और RCB

MI vs RCB: आईपीएल 2026 सीजन का 20वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में खेला जा रहा है। जिसमें मुकाबले की शुरुआत होने से पहले दोनों टीमों के प्लेयर्स ने मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन पर मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Follow : Google News Icon  
MI vs RCB Asha Bhosle
MI vs RCB Asha Bhosle | Image: Instagram\X

MI vs RCB:  संगीत की दुनिया से आज एक ऐसी खबर आई जिसने न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया के संगीत प्रेमियों को शोक में डुबो दिया है। अपनी जादुई आवाज से सात दशकों तक करोड़ों दिलों पर राज करने वाली दिग्गज गायिका आशा भोंसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। 92 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन के साथ ही भारतीय संगीत के एक स्वर्णिम युग का अंत हो गया है।

 वहीं आशा भोसले के निधन पर क्रिकेट जगत ने भी शोक व्यक्त किया। जिसमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2026 सीजन के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में खेले जा रहे मुकाबले में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, क्रिकेट जगत ने दी श्रद्धांजलि

आशा भोसले का प्रभाव सिर्फ संगीत तक सीमित नहीं था बल्कि खेल जगत में भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं थी। उनके निधन की खबर मिलते ही खेल प्रेमियों की आंखें भी नम हो गईं। मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे IPL 2026 के 20वें मुकाबले में उन्हें विशेष सम्मान दिया गया। मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेले जा रहे इस हाई-वोल्टेज मैच की शुरुआत से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और स्टेडियम में मौजूद हजारों प्रशंसकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे खिलाड़ी 

शोक व्यक्त करने के लिए मुंबई और बेंगलुरु दोनों टीमों के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर खेलने उतरे। भारतीय क्रिकेट टीम के कई दिग्गजों ने सोशल मीडिया के माध्यम से आशा जी को याद किया। कई खिलाड़ियों ने उन्हें अपनी प्रेरणा बताया, तो किसी ने उनके गानों को अपने सफर का साथी।

Advertisement

गौतम गंभीर, विराट कोहली से लेकर सचिन तेंदूलकर ने दी श्रद्धांजली

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने X पर पोस्ट कर आशा भोसले के निधन पर दुख जताया। गंभीर ने कहा कि महान आशा भोसले जी के निधन से दुखी हूं। उनकी शान और बेमिसाल टैलेंट हमेशा हमारी यादों में रहेगा।'

महान क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने X पर पोस्ट कर लिखा कि भारत और दुनिया भर के संगीत प्रेमियों के लिए यह बहुत दुखद दिन है। हमारे लिए, आशा ताई परिवार थीं। आज, जो नुकसान हम महसूस कर रहे हैं, उसके लिए शब्द बहुत छोटे लगते हैं। एक पल दिल शांत हो जाता है, और अगले ही पल, यह उन अनगिनत धुनों में बह जाता है जो उन्होंने हम सभी को दी हैं। ऐसा लगता है जैसे समय खुद रुक गया हो। फिर भी उनके हमेशा रहने वाले गीतों के जरिए, वह हमेशा अमर रहेंगी।' 

Advertisement

विराट कोहली ने भी लिखा कि 'आशा भोसले जी, आपकी आत्मा को शांति मिले। आपकी आवाज ने लाखों लोगों को छुआ और आप हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगी। ओम शांति।'


युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वे आशा भोसले जी के गाने सुनकर बड़े हुए थे, लेकिन आज ऐसा लगता है जैसे बचपन का एक हिस्सा शांत पड़ गया है. युवराज ने दिग्गज गायिका की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 

ये भी पढ़ें - Asha Bhosle Last Video: आशाताई का आखिरी गीत... महाराष्ट्र के मंत्री के भावुक पोस्ट ने छुआ सबका दिल; सोशल मीडिया पर Viral

Published By :
Aarya Pandey
पब्लिश्ड