Asha Bhosle Last Video: आशाताई का आखिरी गीत... महाराष्ट्र के मंत्री के भावुक पोस्ट ने छुआ सबका दिल; सोशल मीडिया पर Viral
Asha Bhosle Last Video: मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वहीं इसी बीच उनके गीत गुनगुनाने का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- भारत
- 2 min read

Asha Bhosle Last Video: आज पूरा देश आशाताई के निधन पर शोक मना रहा है। सभी की आंखे नम हैं। 12 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही संगीत प्रेमियों और मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। अब इसी बीच आशा भोसले का आखिरी गाने का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार भावुक पोस्ट डाला
आशा जी को पिछले कुछ दिनों से सीने में संक्रमण की शिकायत थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद, दिल का दौरा पड़ने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।
उनके अंतिम समय में महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने उनसे मुलाकात की थी। शेलार ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा किया है, जिसमें आशा ताई को आखिरी बार गुनगुनाते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे देख प्रशंसक अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं।
'मेरी जिंदगी की दौलत चली गई'– आशीष शेलार
आशीष शेलार ने एक्स आशा भोसले का आखिरी वीडियो साझा किया है और पोस्ट में लिखा कि ' आज मेरी जिंदगी की असली दौलत चली गई। वह आवाज शांत हो गई जिसने दुखों को भी सुरों में पिरोना सिखाया। 'जय शारदे वागेश्वरी' जैसी प्रार्थना से लेकर कैबरे, लावणी और अभंग तक, उन्होंने हर विधा में अपनी अमिट छाप छोड़ी। 20 से अधिक भाषाओं में गाकर उन्होंने संगीत की सीमाओं को लांघ दिया था।'
शेलार ने उन्हें अपनी बड़ी बहन बताते हुए कहा कि सरस्वती की वीणा की असली झंकार आज मौन हो गई है। उनके लिए यह एक व्यक्तिगत क्षति है जिसे शब्दों में बयां करना असंभव है।