अपडेटेड 12 February 2026 at 12:08 IST

'आपने ICC को घुटनों...', रिपोर्टर की बातें सुन खुद को रोक नहीं पाया मोहसिन नकवी के बगल में बैठा शख्स, छूटी हंसी; रिएक्शन हो गया VIRAL

Pakistan: वायरल वीडियो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का है, जिसमें एक रिपोर्टर PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी की तारीफ करता है। ये सुन PC में नकवी के बगल में बैठा शख्स खुद को रोक नहीं पाता और उसकी हंसी छूट जाती है। ये रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है।

Follow : Google News Icon  
Mohsin Naqvi Viral Video
मोहसिन नकवी का ये वीडियो हुआ वायरल | Image: X

Mohsin Naqvi Video: बायकॉट-बायकॉट का नाटक करने के बाद अब आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ खेलने को पाकिस्तान राजी हो गया है। 15 फरवरी को दोनों टीमों का आमना-सामना कोलंबो के स्टेडियम में होगा। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक पत्रकार उनकी तारीफ करता नजर आ रहा है, जिसे सुन बगल में बैठा शख्स अपनी हंसी नहीं रोक पाता। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नकवी को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया।

ये वायरल वीडियो इस्लामाबाद में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) की नीलामी के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस की बताई जा रही है। वीडियो में पाकिस्तानी पत्रकार पीसीबी चेयरमैन की तारीफ करते हुए आईसीसी को घुटने पर लाने की बात कहता नजर आ रहा है।

शख्स का रिएक्शन हो गया VIRAL

पत्रकार ने कहा, "आपने ICC को घुटनों पर टेक दिया।" रिपोर्टर की बात नकवी सिर नीचे करके सुन रहे थे। जैसे ही ICC के घुटने टेकने वाली बात आई तो उनके बगल में बैठा शख्स खुद को रोक नहीं पाया और मुंह फेरकर हंसना लगता है। वह अपनी हंसी छिपाने की कोशिश करता दिखा, लेकिन कैमरे में यह पल रिकॉर्ड हो गया।

लोगों ने मोहसिन नकवी को किया ट्रोल

एक्स पर एक यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "रिपोर्टर ने मोहसिन नकवी से कहा कि आपने आईसीसी को घुटनों पर टेक दिया। उनके बगल में बैठे व्यक्ति का रिएक्शन देखिए। उनका रिएक्शन 25 करोड़ से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों की हार के इस नाटक की पूरी स्थिति को बयां करती है।"

Advertisement

वायरल वीडियो पर ढेरों लोगों ने रिएक्ट किया। एक ने कहा, "नकवी खुद घुटनों पर था।" दूसरे ने लिखा, "उन्हें शायद ऐसे घटिया मजाक की उम्मीद नहीं थी, इसलिए वे हंस पड़े।" अन्य ने कहा, "बॉडी लैंग्वेज ही सब बता रही थी।"

पाकिस्तान ने लिया यू-टर्न

ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ था जब ICC बोर्ड वोटिंग के बाद बांग्लादेश को T20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया था और उसकी जगह स्कॉटलैंड को दे दी गई। उस समय बांग्लादेश सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपनी टीम को भारत जाने की परमिशन नहीं दी थी। फिर उनका ये फैसला तब और सुर्खियों में आ गया जब BCCI ने IPL से मुस्तफिजुर रहमान को हटा दिया।

Advertisement

PCB ने ICC पर 'डबल स्टैंडर्ड' का आरोप लगाते हुए कहा था कि बांग्लादेश के साथ निष्पक्ष व्यवहार नहीं हुआ है। पाकिस्तान ने ऐलान किया कि वो टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा तो बनेगा, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाला मुकाबला नहीं खेलेगा। इसके बाद ICC ने प्रतिनिधि को पाकिस्तान भेजा, जहां पीसीबी, आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों में बैठक हुई। इसके बाद पाकिस्तान अपने फैसले से पलटते हुए विश्व कप में भारत के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हो गया।

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले पारा हाई... PAK बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने दी टीम इंडिया को चुनौती, क्या कहा?

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 12 February 2026 at 12:07 IST